
अथर्व वॉशरूम में शॉवर ले रहा था और शॉवर लेने के बाद उसने वॉशरूम में ही अपने कपड़े चेंज किए, हालांकि वो चेंजिंग रूम में कपड़े चेंज करता था लेकिन वहां चेंज करने के लिए उसे वॉशरूम से टॉवेल पहन कर बाहर निकलना पड़ता और फिलहाल वो रोशनी के सामने टॉवल में बिल्कुल नहीं जाना चाहता था! ऐसा नहीं था कि रोशनी ने कभी उसे देखा नहीं था, उन दोनों के बीच बहुत बार इंटिमेसी हो चुकी थी लेकिन वो तब की बात थी जब अथर्व पर बुलबुल का हक नहीं था और अब अथर्व बुलबुल को अपने ऊपर हर तरह का हक दे चुका था तो वो अब रोशनी से पूरी तरह दूर ही रहना चाहता था!
वो एक सिंपल टी शर्ट और लोअर पहन कर वॉशरूम से बाहर निकला और वॉशरूम से बाहर आते ही अब उसकी नज़रें बेड पर थी जहां पर रोशनी पूरी तरह से बेड पर लेटी हुई थी और इस वक्त उसने नाइटी पहनी हुई थी, अभी कुछ देर पहले ही वो लहंगे में थी!




















Write a comment ...