
आराध्या हैरानी से दक्षम और साशा की तरफ देख रही थी, दक्षम ने साशा का फैसला आराध्या पर छोड़ दिया था! आराध्या को खुद समझ नहीं आ रहा था कि वो साशा को क्या सजा दे और क्या सजा ना दे? उसे भी साशा पसंद नहीं थी, उस वक्त से ही जब उसकी साशा के साथ बहस हुई थी तब भी उसे साशा का एटीट्यूड बहुत ज्यादा गंदा लगा था और अब एक बार फिर से साशा बेहद गुस्से से आराध्या को घूर रही थी लेकिन अब अचानक से ही उसने अपने चेहरे के एक्सप्रेशंस चेंज कर लिए!
आराध्या उसके चेहरे की तरफ देख रही थी, वो उसके बदलते हुए एक्सप्रेशंस भी देख रही थी और उसे ये भी समझ में आ रहा था कि साशा इस वक्त उससे कितनी ज्यादा नफरत कर रही होगी और अब साशा फाइनली आराध्या के सामने आकर खड़ी हुई!




















Write a comment ...