
राशिका अपनी बात कह कर वॉशरूम से चली गई थी और अफसाना अपनी जगह पर खड़ी रह गई थी, राशिका की बातें सुनकर उसे अपने अंदर कुछ टूटा हुआ महसूस हो रहा था! ऐसा नहीं था कि उसे अव्यांश से प्यार था इसलिए उसे तकलीफ हो रही थी, ऐसा बिल्कुल भी नहीं था!
अव्यांश से वो कैसे ही प्यार कर सकती थी? जबकि अव्यांश ने उसके साथ जो किया था वो बहुत ज्यादा गलत था, उसे अफसाना एक्सेप्ट कर ही नहीं सकती थी लेकिन उसे ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी का घर तोड़ रही हो! वो बहुत गलत कर रही हो, राशिका और अव्यांश एक दूसरे से इतना प्यार करते हैं!




















Write a comment ...