
KV ने व्योक्षा की कलाई पकड़ी हुई थी और उसे बाहर आने के लिए बोल रहा था पर व्योक्षा अभी भी गाड़ी के अंदर बैठी थी और KV का चेहरा गुस्से से कांप रहा था।
अभी-अभी उसकी वेदांश से जिस तरह से बात हुई वो सच में काफी ज्यादा गुस्से में लग रहा था और ऐसा लग रहा था जैसे अगर KV का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो वो वेदांश ही है लेकिन वेदांश की तरफ से ऐसा कुछ नहीं था, वो तो बस KV का गुस्सा ठंडा करने की कोशिश ही कर रहा था! उन दोनों के बीच सिचुएशन को नार्मल करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी एक बात से KV इतना ज्यादा गुस्सा हो जाएगा उसने सोचा नहीं था! वो फिलहाल अब शांत हो गया था…




















Write a comment ...