
आराध्या दक्षम से बचने के लिए भागते हुए अंदर की तरफ आ गई थी, वो एक रूम में आकर क्लोजेट में छुप गई थी! हालांकि पूरे रूम में भी अंधेरा था और क्लोजेट में भी पूरी तरह से अंधेरा था लेकिन उसकी गहरी सांसों का शोर ही काफी था दक्षम को उस तक लाने के लिए और अब आराध्या अपनी उन सांसों के शोर को भी कंट्रोल करने में लगी हुई थी।
वो दक्षम से बहुत दूर जाना चाहती थी लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या ही करें? दक्षम उसे जबरदस्ती फार्म हाउस में ले आया था और उससे गाड़ी में इंटिमेट होने की बातें कर रहा था।




















Write a comment ...