
KV की हालत देखकर सबको KV के लिए बहुत ज्यादा बुरा लग रहा था, आज तक उन्होंने कभी KV को इस तरह से इमोशनल होते हुए नहीं देखा था लेकिन आज तो उसे देखकर सबकी आंखों में आंसू आ रहे थे।
किंडर जॉय का बुके लेकर KV अंदर की तरफ चला गया था और अब जुनून और कसक दोनों ही ऑपरेशन थिएटर के दरवाजे की तरफ आई जहां पर छोटी सी विंडो बनी हुई थी, जिसमें से अंदर की तरफ झांक कर देखा जा सकता था और अब उन लोगों ने देखा कि कैसे KV ने वो किंडर जॉय का बुके अपने हाथों में पकड़ा हुआ है और व्योक्षा की तरफ देखते हुए वो कुछ बोल रहा है! शायद उसे किंडर जॉय का लालच देकर अपनी आंखें खोलने के लिए बोल रहा है!




















Write a comment ...