
राणा और रुद्रिका दोनों इस वक्त एक दूसरे के आमने-सामने बैठे थे और सामने टेबल पर खाना रखा हुआ था, लेकिन रुद्रिका का चेहरा गुस्से से कांप रहा था क्योंकि दूसरी ही तरफ कुछ लड़कों का ग्रुप बैठा था और वो लड़के जानबूझकर रुद्रिका को छेड़ रहे थे।
रुद्रिका का चेहरा गुस्से से लाल हो चुका था लेकिन राणा उसे शांत रहने के लिए बोल रहा था और अब रुद्रिका दांत पीसते हुए बोली "ये है तुम्हारी मर्दानगी? एक तरफ तो तुम मुझसे कहते हो कि मेरी वजह से तुम्हारे दिल में कुछ कुछ होता है, मैं तुम्हें पसंद आने लगी हूं! तुम मेरे करीब आने के बहाने भी ढूंढते हो और अब तुम मुझे यहां ब्रेकफास्ट डेट पर भी लेकर आए हो जैसे मैं सच में तुम्हारी गर्लफ्रेंड हूं और दूसरी तरफ तुम्हारे सामने ही कुछ लड़के मुझे परेशान कर रहे हैं और तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा?”




















Write a comment ...