
अफसाना हैरानी से अव्यांश की तरफ देख रही थी जिसके हाथ में जलता हुआ लाइटर था, अभी-अभी अव्यांश ने उसके कपड़ों पर वाइन उड़ेल दी थी जिसके बाद उसकी वो सारी ड्रेस खराब हो गई थी और अब जिस तरह से अव्यांश ने अपने हाथ में लाइटर पकड़ा हुआ था ऐसा लग रहा था जैसे वो लाइटर उसके ऊपर फेंकने वाला है और अगर सच में अव्यांश ने ऐसा कर दिया तो ना सिर्फ वो ड्रेस जलेगी बल्कि अफसाना खुद भी पूरी तरह से जल जाएगी!
उस ड्रेस पर वाइन गिरी हुई थी और वाइन कितनी जल्दी आग पकड़ती है ये बात वो बहुत अच्छी तरह से जानती थी!




















Write a comment ...