
व्योम की बातें सुनते हुए दक्षम के चेहरे पर हद से ज्यादा गुस्सा झलक रहा था और अब तो उसने आराध्या को मारने की धमकी भी दे दी थी कि अगर वो उसे आराध्या के बारे में नहीं बताएगा तो वो खुद आराध्या को ढूंढ लेगा, लेकिन अगर उसने आराध्या को ढूंढा तो उसे छोड़ेगा नहीं! वो उसकी जान ले लेगा पर उसकी धमकी पर व्योम के चेहरे पर कुछ खास एक्सप्रेशंस नहीं थे! वो आराम से सोफे पर बैठा था और उसकी उंगलियां सोफे के किनारे पर बार-बार टैप हो रही थी।
दक्षम का चेहरा गुस्से से लाल हुए जा रहा था और वो एक लंबी सांस लेकर बोला "ओके फाइन मैं खुद ही उसे ढूंढ लूंगा, लेकिन अब उसकी जिंदा रहने की गारंटी बिल्कुल भी नहीं है!”




















Write a comment ...