
अफसाना अपनी चेयर पर बैठ गई थी और खाना खाने के लिए भी मान गई थी, पहले उसे डर लग रहा था कि कहीं अव्यांश सबके सामने उसे कुछ कह ना दे! कहीं सबको पता ना चल जाए कि अव्यांश और उसके बीच क्या रिश्ता है? लेकिन जब अव्यांश ने अपने हाथ में कांच का गिलास तोड़ लिया तो वो चुपचाप अपनी जगह पर बैठ गई थी।
अव्यांश वॉश बेसिन पर अपने हाथ धो रहा था लेकिन उसकी गहरी निगाहें अफसाना पर ही थी! राशिका अफसाना की तरफ देख रही थी तो उसका ध्यान अव्यांश पर नहीं था।




















Write a comment ...