
नैना से अपनी बात कह कर रघु बाहर की तरफ चला गया था, नैना ने उसे रोकने की कोशिश तो की लेकिन रघु रुका ही नहीं! वो तो चाहती थी कि रघु ज्यादा टेंशन ना ले क्योंकि टेंशन में वैसे ही रघु को बहुत ज्यादा गुस्सा आता था और फिर उसे कुछ समझ में भी नहीं आता था कि उसे क्या करना है और क्या नहीं? वो इधर-उधर की हरकतें करता था और फिर बाद में खुद ही खुद को गालियां देता था पर अब तो नैना भी एकदम मायूस हो गई थी!
इतना सब कुछ होने के बाद भी रघु अपनी और दिशा की शादी कैंसिल नहीं कर रहा था, पहले उसे लगा था कि शायद राणा और रुद्रिका की शादी हो गई है तो अब वो ये शादी शादी वाला खेल बंद कर दे! लेकिन वो तो अभी-अभी बोल कर गया था कि वो दिशा से आज रात इंगेजमेंट करके ही रहेगा!




















Write a comment ...