
इश्क के हाथ में डिवोर्स पेपर थे और जैसे ही उसने उन डिवोर्स पेपर को खोला, उस पर डिवोर्स शब्द लिखा देखकर ही उसकी आंखों से आंसू बहने लगे थे! लेकिन जल्दी ही उसने खुद को संभाला और फिर सवालिया नजरों से अग्नि की तरफ देखा तो अग्नि तुरंत बोला "मैंने तुमसे शादी सिर्फ इसलिए की थी ताकि मंडप में तुम्हारा तमाशा ना बने! आई मीन तुम्हारी इज्जत को बचाने के लिए और अब मुझे नहीं लगता इस शादी को निभाने की कोई जरूरत है, ना तुम्हें और ना ही मुझे इसलिए मुझे तुमसे डिवोर्स चाहिए! डिवोर्स पेपर पर साइन करो और अगले ही पल तुम इस रिश्ते से आजाद… उसके बाद अगर तुम्हें इस घर में रहना है तो बेशक से रहो, यहां से जाना है तो बेशक से जाओ क्योंकि मैं खुद यहां नहीं रहने वाला तो मुझे तुमसे भी कोई फर्क नहीं पड़ता!”
उसकी बात सुनकर इश्क धीमी और लड़खड़ाती हुई आवाज में बोली "आप सच में मुझसे डिवोर्स लेना चाहते हैं?”




















Write a comment ...