
सुहानी को जैसे ही अद्वय का कॉल आया उसकी खुद की धड़कने तेज हो गई थी, अद्वय उसे बाहर बुला रहा था! हालांकि अद्वय ने उसे ये नहीं कहा था कि वो वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट करने के लिए उसे बाहर बुला रहा है लेकिन कहीं ना कहीं सुहानी को इस बात का अंदाजा था!
पिछले कुछ दिनों से वो लोग रूस में थे लेकिन यहां पर एक बार भी अद्वय ने सुहानी को परेशान नहीं किया था, उन दोनों के बीच इंटिमेसी नहीं हुई थी लेकिन ऐसा नहीं था कि दोनों के बीच प्यार भी नहीं हुआ था! वो दोनों एक साथ सोते थे और सोने से पहले अद्वय सुहानी पर अपना प्यार अच्छे से लुटाता था, उसे अच्छे से पैंपर करता था लेकिन वो दोनों इंटिमेसी तक आगे नहीं बढ़ते थे क्योंकि सुहानी की तबीयत सही नहीं थी पर अब उसकी तबीयत में काफी सुधार था! वो ऑलमोस्ट पूरी तरह से ही ठीक हो चुकी थी…




















Write a comment ...