
जैसे ही राशिका ने अफसाना से उसकी रिंग के बारे में पूछा अफसाना के तो होश उड़ गए थे, पहले तो वो इस बात पर ही हैरान हो रही थी कि जो रिंग अव्यांश ने उसे दी है वो 300 करोड़ से भी ज्यादा की है! इतनी महंगी रिंग के बारे में तो वो सोच भी नहीं सकती थी, अब वो खुद हैरानी से उस रिंग की तरफ देख रही थी और सोच रही थी कि क्या सच में अव्यांश उसे इतनी कीमती चीज भी दे सकता है?
उसकी आंखों के सामने अब वो वक्त घूम रहा था जब उसने अव्यांश से अपने जिस्म की कीमत पूछी थी और आज अव्यांश ने बता दिया था कि उसके लिए अफसाना के सामने पैसे तो मैटर करते ही नहीं क्योंकि ये बात तो खुद राशिका बोल रही थी कि उसने अव्यांश से वो रिंग मांगी थी लेकिन अव्यांश ने वो रिंग उसे नहीं दी!




















Write a comment ...