
नैना इधर-उधर नजरे घूमाते हुए रघु को ढूंढ रही थी लेकिन उसे फिलहाल रघु कही नजर नहीं आ रहा था, वो खुद रघु से भागते हुए उससे दूर चली गई थी लेकिन जब उसने देखा कि रघु उसके पीछे नहीं आ रहा है तो अब वो खुद उसे ढूंढने लगी थी और फिर तभी एक सर्वेंट उसके पास आई और उसकी तरफ देखते हुए बोली "रघु सर को भूख लगी है!”
नैना तुरंत बोली "वो तो मुझे भी पता है लेकिन वो मुझे कहीं नजर आए तो ही मैं उन्हें खाना खिलाऊं ना, वो तो मुझे कहीं नजर ही नहीं आ रहे!”




















Write a comment ...