
सिकंदर की तरफ देखते हुए कब नाज़नीन उसके करीब आने लगी उसे पता ही नहीं चला, वो बस उसके होठों को अपने होठों से छूने ही वाली थी कि अचानक से आसमान में बिजली कड़कड़ाई तो वो एकदम से पीछे की तरफ हट गई!
उसकी सांसे इस वक्त बहुत ज्यादा गहरी चल रही थी और वो हैरानी से सिकंदर की तरफ देख रही थी, जैसे समझने की कोशिश कर रही हो कि अभी-अभी जो वो करने वाली थी वो ऐसा कुछ कैसे ही कर सकती है? वो कैसे सिकंदर को खुद से किस कर सकती है? और कुछ देर बाद अचानक से ही उसने सिकंदर पर से अपनी नज़रें हटा ली और अपना चेहरा दूसरी तरफ घूमा लिया!




















Write a comment ...