
जिन लड़कियों ने दिशा का मेकअप किया था वो लड़कियां राठौर मेंशन से निकल चुकी थी, लेकिन कुछ ही दूरी पर आकर उनमे से ड्राइव कर रही लड़की ने गाड़ी की ब्रेक लगाई और फिर वो लड़कियां गाड़ी से बाहर निकली!
अब वो सारी लड़कियां अपनी गाड़ी की डिक्की के पास खड़ी थी, जैसे ही उन्होंने डिक्की का दरवाजा खोला उनकी नजर वहां बेहोश होकर लेटी हुई नैना पर गई जिसे देखते हुए ऐसा लग रहा था जैसे उसके शरीर में बिल्कुल भी जान ना हो और इससे पहले कि वो लड़कियां एक दूसरे से कोई बात करती या सोचती कि जो चीज वो कर रही है वो सही है या गलत? उससे पहले ही वहां पर एक गाड़ी आकर रुकी और उसमें से धनंजय शेखावत बाहर निकला!




















Write a comment ...