
दक्षम की गाड़ी वेन्यू के बाहर पहुंची और वो गाड़ी से बाहर निकला, आराध्या भी उसके साथ ही बाहर की तरफ आई! इस वक्त उसे बहुत ज्यादा भूख लग रही थी, उसने कल भी पूरा दिन कुछ नहीं खाया था और आज सुबह भी उसने ब्रेकफास्ट नहीं किया था।
वो तो दक्षम को देखकर हैरान हो रही थी कि वो बिना खाना खाए इतनी एनर्जी से कैसे चल रहा है? उसके अंदर इतनी एनर्जी आई कहां से? लेकिन दक्षम ने तो अपने प्रोटीन शेक वगैरा भी अच्छे से पिए हुए थे इसलिए उसे भूख नहीं लग रही थी और उसे वैसे भी भूख बहुत कम लगती थी और कुछ आराध्या को भूखा रखने के लिए वो खुद भी भूखा रह रहा था।




















Write a comment ...