
अव्यांश को अपने सामने देखकर अफसाना को खुशी भी हो रही थी, उसकी आंखों में आंसू भी थे और होठों पर मुस्कुराहट भी लेकिन जितनी उसे खुशी हो रही थी उतना ही ज्यादा डर भी लग रहा था क्योंकि राशिका भी सामने ही खड़ी थी और राशिका की नजरे इस वक्त अव्यांश पर ही थी।
तभी राशिका आगे की तरफ आई और अव्यांश की तरफ देखते हुए बोली "तुम यहां पर? मैं तुमसे बहुत नाराज हूं अव्यांश, तुम जाने से पहले मुझे बता कर भी नहीं गए! मैंने कितने कॉल किए तुम्हें लेकिन तुमने मेरा कॉल भी रिसीव नहीं किया और अब जब तुम आए तो आने से पहले भी तुमने मुझे नहीं बताया, ये सब छोड़ो मुझे तुमसे कुछ कहना है! तुम्हें पता है अभी-अभी डॉक्टर ने क्या कहा? डॉक्टर ने कहा कि शायद अफसाना प्रेग्नेंट है, मुझे तो यकीन नहीं हो रहा कि इतनी जल्दी सरोगेसी सक्सेसफुल हो गई! प्लीज डॉक्टर आप जल्दी से अब अफसाना के सैंपल ले लीजिए और इस प्रेगनेंसी को कंफर्म कर दीजिए, आई एम सो एक्साइटेड!”




















Write a comment ...