
नैना रघु की तरफ देख रही थी, वो रघु के सीने से लगना चाहती थी! इस वक्त वो रघु के लिए तड़प रही थी लेकिन जैसे ही वो सोफे से उठने लगी रघु ने अपना हाथ दिखाकर उसे रोक दिया और फिर अपनी उंगली से सामने धनंजय की तरफ इशारा करते हुए बोला "पहले उसे देख ले, ऐसा नजारा बार-बार देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि कोई पता नहीं बेचारा कब इस दुनिया से चला जाए इसलिए पहले उसे देख!”
ये बोलते हुए उसने खुद भी धनंजय की तरफ देखना शुरू कर दिया था और वो नौकर जो धनंजय के आसपास खड़े थे, उनमें से दो नौकरों ने अपने हाथों में गर्म पानी से भरी हुई बाल्टी पकड़ रखी थी और फिर अब वो दोनों आगे की तरफ आए और अगले ही पल एक नौकर ने वो बाल्टी अपने हाथ में थोड़ा ऊपर की तरफ उठाई और फिर अगले ही पल धनंजय के ऊपर वो गर्म पानी उड़ेल दिया तो धनंजय जोरों से चिल्लाने लगा!




















Write a comment ...