
अहान और जन्नत दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे थे और दोनों इस वक्त एक दूसरे के आमने-सामने थे, जन्नत अहान को तिरछी निगाहों से देख रही थी और अहान के होठों पर गहरी मुस्कुराहट थी!
अहान ने उसे शॉपिंग पर चलने के लिए कहा था और जन्नत ने साफ-साफ मना कर दिया था ये बोलकर कि वो शॉपिंग पर बिल्कुल नहीं जाएगी और ऐसा ख्याल भी अहान अपने दिल में ना लेकर आए कि वो उसके साथ बाहर कहीं जाएगी और उसके बाद वो दोनों कुछ बोल नहीं रहे थे, बस आंखों ही आंखों में एक दूसरे को चैलेंज कर रहे थे! एक शॉपिंग पर जाने की जिद पर अड़ा हुआ था तो दूसरी के चेहरे पर अभी भी इनकार नजर आ रहा था!




















Write a comment ...