
अफसाना अपने हाथ में पकड़े हुए अव्यांश के फोन की तरफ देख रही थी जिसमें उसकी प्रेगनेंसी की रिपोर्ट थी और उस रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा हुआ था कि अफसाना प्रेग्नेंट थी! उसकी 4 वीक प्रेगनेंसी थी मतलब वही वक्त जब वो अव्यांश से मिली थी, मतलब उसके पेट में अव्यांश का बच्चा पल रहा था लेकिन अब वो बच्चा इस दुनिया से जा चुका था क्योंकि अभी थोड़ी देर पहले तो उसे पीरियड्स आए थे लेकिन अफसाना को समझ आ गया था कि वो पीरियड्स उसे नॉर्मली नहीं आए थे बल्कि अव्यांश ने उसे जो दवाइयां कल शाम को दी थी उन्हीं की वजह से उसे पीरियड्स आए थे!
उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे, अव्यांश की तरफ से ये धोखा उससे बर्दाश्त नहीं हो रहा था! उसे कितनी तकलीफ हो रही थी वो बता नहीं सकती थी, उसके हाथ पैर बुरी तरह से कांपने लगे थे और तभी वॉशरूम का दरवाजा खुला और अव्यांश बाहर की तरफ आया!




















Write a comment ...