
आरांश और पाखी दोनों इस वक्त गाड़ी में बैठे थे! आरांश गाड़ी ड्राइव कर रहा था और पाखी उसके साथ वाली सीट पर बैठी थी।
आरांश उसकी तरफ देखते हुए बोला "वैसे मेरी होने वाली भाभी जी, ये बात मैं आपके फायदे के लिए ही बोल रहा हूं! कल रात को भी आपने बहुत पानी पुरी खाई थी और अब भी आप पानी पूरी खाने की जिद कर रही हो, कहीं ऐसा ना हो कि पानी पुरी खाकर आपका पेट खराब हो जाए इसलिए मैं कहता हूं अब तो आप रहने ही दीजिए! अगर आज शाम को मैं आपको घर पर ड्राप करने गया तो पक्का पानी पुरी खिलाऊंगा लेकिन अभी के लिए रहने देते हैं ना!”




















Write a comment ...