
साशा आराध्या को लेकर रावत मेंशन से निकल चुकी थी, लेकिन अभी उनकी गाड़ी कुछ ही कदम आगे आई थी कि अचानक से एक गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी और वो गाड़ी किसी और की नहीं दक्षम रावत की ही थी।
दक्षम बड़े एटीट्यूड से अपनी गाड़ी में से बाहर निकला और फिर साशा की गाड़ी की तरफ आया, साशा की बॉडी कांपने लगी थी! उसे तो लग रहा था कि अब वो आराध्या को लेकर रावत मेंशन से निकल गई तो दक्षम उन लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा लेकिन यहां तो उसने 2 मिनट भी नहीं लगाए थे साशा तक पहुंचने में!




















Write a comment ...