
जैसे ही रुद्रिका ने राणा को जोर से धक्का दिया राणा पीछे की तरफ लड़खड़ा गया, वो सीधा नीचे गिरता अगर आखिरी वक्त पर वो खुद को संभालता नहीं और अब वो गुस्से से रुद्रिका की तरफ देख रहा था! लेकिन रुद्रिका की आंखों में उससे भी ज्यादा गुस्सा था और उसकी आंखों में सिर्फ गुस्सा नहीं बल्कि हद से ज्यादा तकलीफ भी नजर आ रही थी!
आज तक राणा ने उसके साथ जिस तरह से बात की, उसके साथ जिस तरह से बिहेव किया उसने वो सब कुछ बर्दाश्त किया था लेकिन आज राणा ने हर लिमिट क्रॉस कर दी थी! वो उसके सामने किसी और औरत को लेकर आया था, उसके साथ इतनी घटिया बातें कर रहा था कि रुद्रिका के लिए उन बातों को सुनने से बेहतर मर जाना था और अब रुद्रिका एक बार फिर से राणा के बिल्कुल करीब हुई!




















Write a comment ...