
पाखी पंखुड़ी के पार्सल की तरफ देख रही थी जो काफी ज्यादा बड़ा था और अब जब वो पार्सल खुला तो उसमें से चार-पंच बॉक्स निकले, हालांकि वो पार्सल बहुत ज्यादा बड़ा था लेकिन इसका मतलब ये नहीं था कि प्रांश ने जो कुछ भी मंगवाया वो ज्यादा लोगों के लिए था! उसने आइटम्स ज्यादा मंगवाई थी लेकिन क्वांटिटी थोड़ी ही मंगवाई थी जो सिर्फ उसकी Rose Petal के लिए थी क्योंकि वो जानता था कि उसकी Rose Petal किसी के साथ खाना शेयर नहीं करने वाली इसलिए जिसे मंगवाना होगा वो खुद ब खुद मंगवा लेगा!
पाखी अभी पंखुड़ी के सामान की तरफ देख ही रही थी कि पंक्ति वहां पर आई और अपना नाक हल्का सा खींचते हुए बोली “बहुत अच्छी खुशबू आ रही है, क्या मंगवाया है आप लोगों ने?”





















Write a comment ...