
पाखी के सवाल पर प्रणय की नजरे उस पर और भी ज्यादा इंटेंस हो गई थी, पाखी उससे सवाल कर रही थी कि अभी-अभी उसने जो मैनेजर और वेटर की पिटाई की क्या वो सिर्फ उसके लिए की? लेकिन अब प्रणय उसके चेहरे पर झुका और दांत पीसते हुए बोला "बिल्कुल भी नहीं! अगर तुम्हारी जगह कोई भी लड़की होती तो मैं यूं ही करता, वैसे तो प्रणय राणा को किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता! बेशक से दुनिया भाड़ में जाए लेकिन एक चीज उसकी फैमिली ने उसे बहुत अच्छी तरह से सिखाई है और वो ये कि अगर कोई लड़की किसी प्रॉब्लम में हो तो उसकी हेल्प जरुर की जाए और अगर तुम्हारी जगह कोई भी लड़की, आई रिपीट माय वर्ड्स कोई भी लड़की होती तो मैं उसकी हेल्प जरुर करता!”





















Write a comment ...