
रुद्रिका ड्रिंक करने के लिए ड्रिंक काउंटर पर आई थी, लेकिन जैसे ही उसने गिलास अपने होठों से लगाया राणा ने ना जाने कहां से आकर उसके हाथों से वो गिलास लिया और खुद ड्रिंक करने लगा!
रुद्रिका तो उसे देखकर हैरान रह गई थी, उसका दिल जोरो से धक-धक करने लगा था! पहले तो उसे लगा कि राणा बस उसे अपनी इमेजिनेशन में नजर आ रहा है क्योंकि सुबह से लेकर अब तक वो उसे बहुत बार इमेजिन कर चुकी थी, पर अब जब राणा ने ड्रिंक करना शुरू किया तो उसकी वो इमेजिनेशन उसे हकीकत में बदलती हुई नजर आने लगी और अब राणा उसके बिल्कुल करीब आकर बोला "बहुत खूबसूरत लग रही हो तुम मिस पटाखा!”






















Write a comment ...