
KV की बातें सुनते हुए व्योक्षा एकदम से बेचैन हो गई थी, KV उसकी चेस्ट पर टैटू बनाने के लिए बोल रहा था और व्योक्षा उसे कैसे ही मना कर सकती थी? लेकिन हां करने में भी उसकी जान निकल रही थी! उसे इन सब चीजों से बहुत ज्यादा डर लगता था, सुई देखकर ही उसके तन बदन में दर्द सा होने लगता था और यहां तो वो टैटू गन ना जाने कितनी देर तक उसके बदन पर चलने वाली थी।
उसकी हालत खराब होते हुए देख KV थोड़ी गहरी आवाज में बोला "मुझे नहीं पता था कि मेरा टैटू बनवाना तुम्हें इतना ज्यादा मुश्किल लगेगा, बट इट्स ओके अगर तुम मेरे नाम का टैटू अपने बदन पर नहीं बनवाना चाहती हो तो मुझे भी तुम्हारे साथ कोई जबरदस्ती नहीं करनी है!”






















Write a comment ...