
अग्नि इश्क और सांझ की बातें सुन रहा था, इश्क डाइनिंग टेबल पर थी और सांझ उसे खाना खिला रही थी! सांझ हैरान थी कि इश्क बिना अग्नि के खाना खा रही है लेकिन इश्क की बातें सुनकर अब उसे ऐसा लग रहा था जैसे इश्क में नई जान आ गई हो और सिर्फ खाना ही नहीं इश्क फिलहाल ऑफिस जाने की बात भी कर रही थी!
तकरीबन दो-तीन मिनट में ही उसने अपना खाना फिनिश किया, वैसे भी ज्यादा खाना तो वो खा भी नहीं सकती थी! अग्नि के बिना खाना खाना ही उसके लिए बहुत बड़ी बात थी, पेट भर खाना तो वो कैसे ही खा सकती थी?






















Write a comment ...