01

1,2,3

Mumbai,

एक 7 स्टार होटल जहां दो गाड़ियां एक साथ अंदर की तरफ आई और सीधा पार्किंग एरिया की तरफ बढ़ गई, लेकिन पार्किंग एरिया में जगह पहले ही बहुत कम थी क्योंकि आज वहां पर एक इवेंट चल रहा था जिसमें मुंबई की सभी बड़ी कंपनियां पार्टिसिपेट कर रही थी!

सभी के सीईओ और ऑनर वहां पर आए हुए थे और अब वो दो गाड़ियां जो वहां एंटर हुई थी, वो भी वहां की दो सबसे बड़ी कंपनियों के ओनर की थी!

एक गाड़ी एक लड़की खुद ड्राइव कर रही थी तो दूसरी गाड़ी का ड्राइवर ड्राइविंग सीट पर था और पीछे एक शख्स बैठा था जिसने ब्लैक कलर का बिजनेस सूट पहना हुआ था!

उसकी गोद में लैपटॉप था और वो लैपटॉप पर कुछ कर रहा था, वो लड़की जो गाड़ी चला रही थी अब उसने अपनी गाड़ी की स्पीड थोड़ी तेज की और अगले ही पल वहां खाली पड़े एक स्लॉट में अपनी गाड़ी लगा दी!

दूसरी गाड़ी का ड्राइवर बस देखता ही रह गया! उसने एक झटके से गाड़ी की ब्रेक लगाई वरना उस लड़की की गाड़ी के साथ उसकी टक्कर हो सकती थी!

जैसे ही गाड़ी एक झटके से रुकी पीछे बैक सीट पर बैठे शख्स ने ड्राइवर की तरफ देखते हुए कहा “क्या हुआ? गाड़ी चलाना आता नहीं क्या तुम्हें?”

ड्राईवर कांपती हुई आवाज में बोला "सॉरी सर लेकिन वो आगे वो गाड़ी…. ये बोलते बोलते वो चुप हो गया था क्योंकि उस शख्स की नजर खुद ब खुद आगे की तरफ जा चुकी थी जहां दूसरी गाड़ी में से वो लड़की बाहर निकली!

बाहर निकलते ही उसने अपने लंबे बालों में अपना हाथ चलाया और उन्हें पीछे की तरफ हल्का सा हिलाया! उस लड़की ने भी ब्लैक कलर का बिजनेस सूट पहना हुआ था, उसके हाथ में एक्सपेंसिव फोन के साथ-साथ कलाई में एक्सपेंसिव और लिमिटेड एडिशन की वॉच और आंखों पर गॉगल्स लगे हुए थे!

उस लड़की ने अब अपने हाथ में बंधी हुई घड़ी की तरफ देखा जहां इवेंट शुरू होने में सिर्फ 2 मिनट बचे थे!

वो तुरंत आगे की तरफ बढ़ गई लेकिन तभी दूसरी गाड़ी में बैठे उस शख्स ने भी बाहर निकलते हुए उसका रास्ता रोका!

अगले ही पल उन दोनों की नजरे आपस में मिली और उस लड़की ने अपनी आंखों से गॉगल्स उतार दिए!

एकदम समुद्र जैसी गहरी आंखें! होठों पर न्यूड लिपस्टिक और नाक में पहनी हुई नोज रिंग उस लड़की की खूबसूरती को सामने वाले के दिल और दिमाग पर एकदम से छाप दे! वो लड़की कोई और नहीं धड़कन चौहान थी, चौहान इंडस्ट्रीज की सीईओ धड़कन चौहान…

वही वो शख्स जो दूसरी गाड़ी से बाहर निकला था वो भी कोई ऐरा ग़ैरा इंसान नहीं था! वो था अधिराज कपूर, कपूर इंडस्ट्रीज का सीईओ…

अधिराज के चेहरे पर हल्की तिरछी मुस्कुराहट थी! वो धड़कन की तरफ देखते हुए बोला "अगर पार्किंग स्लॉट में जगह मिल गई इसका मतलब ये नहीं कि ये प्रोजेक्ट भी तुम्हें मिल जाएगा इसलिए ज्यादा खुश होने की गलती मत करना!”

धड़कन हल्का सा मुस्कुराई और बोली "मिस्टर कपूर आप भी ना कमाल ही करते हैं! इवेंट अंदर चल रहा है और आप अपने रिजल्ट बाहर ही अनाउंस कर रहे हैं, जरा सब्र रखिए… अंदर चलते हैं ना! अंदर चलकर आपको और मुझे दोनों को रिजल्ट पता चल जाएगा और जिसे जो गलतफहमी है वो गलतफहमी भी दूर हो जाएगी!” ये बोलकर वो एक बार फिर से मुस्कुराई!

अधिराज उसे अपनी गहरी निगाहों से देख रहा था और धड़कन भी बिना कुछ बोले अब अपनी निगाहों से बहुत कुछ बोल रही थी!

अधिराज के ड्राइवर ने गाड़ी दूसरी तरफ लगा दी थी और अब वो गाड़ी पार्क करने के बाद वहां आया और अधिराज की तरफ देखते हुए बोला "मैंने गाड़ी पार्क कर दी है सर, मैं यही बाहर आपका इंतजार करूंगा!”

अधिराज ने उसे उंगलियों से वहां से जाने का इशारा किया! धड़कन अधिराज की तरफ देखते हुए बोली "चले अंदर या फिर अब अंदर जाने का भी मन नहीं है आपका मिस्टर कपूर?”

अधिराज तिरछा मुस्कुराया और बोला "मेरे मन में क्या है , ये शायद आप ऑलरेडी बहुत अच्छी तरह से जानती है, मिस चौहान.... खैर चलते हैं अंदर…

ये बोलते हुए वो पीछे की तरफ हटा और फिर धड़कन को आगे बढ़ने का इशारा करते हुए बोला "Ladies First…

धड़कन मुस्कुराई और तुरंत आगे बढ़ गई, अधिराज ने उसके जाने के बाद अपने हाथ अपनी पॉकेट में डाल लिए!

अधिराज अभी उसकी तरफ देख ही रहा था कि वहां पर एक शख्स और आया जो पूर्व था, पूर्व अधिराज का पर्सनल असिस्टेंट!

उसने तुरंत अपने हाथ से सिगरेट का बॉक्स निकाला और अधिराज ने उसमें से एक सिगरेट निकालकर अपने होठों में दबाई तो पूर्व ने अब तुरंत सिगरेट को जलाते हुए कहा “डोंट वरी बॉस ये प्रोजेक्ट कपूर इंडस्ट्रीज को ही मिलेगा, जैसे पिछला प्रोजेक्ट मिला था!”

अधिराज सिगरेट का कश भरते हुए बोला "वो तो मिलेगा ही, लेकिन इस बार मुझे सिर्फ ये प्रोजेक्ट नहीं चाहिए बल्कि इसके साथ और भी बहुत कुछ चाहिए... !”

पूर्व तुरंत बोला "और वो क्या चीज है बॉस?”

अधिराज ने अपनी गहरी निगाहों से उसे देखा!

पूर्व थोड़ा हड़बड़ाकर बोला "मेरा मतलब है कपूर इंडस्ट्रीज के और भी बहुत सारे राइवल्स हैं, लेकिन लगता है चौहान इंडस्ट्रीज से आपको कुछ खास नफरत है जो आप प्रोजेक्ट के साथ साथ उन्हें हारते हुए देखने के लिए भी बहुत एक्साइटेड है!?”

उसकी बात सुनकर अधिराज का चेहरा थोड़ा सख्त हो गया था! उसने अपने हाथ में जलती हुई सिगरेट को नीचे जमीन पर फेंका और उसे अपने पैर से मसलते हुए बोला "अगर अधिराज को समझना इतना ही आसान होता तो तुम मेरे PA नहीं होते... खैर तुम्हारे साथ वेस्ट करने के लिए टाइम नहीं है मेरे पास.. !”

ये बोलकर वो अंदर की तरफ बढ़ गया!

इवेंट ऑलरेडी स्टार्ट हो चुका था लेकिन सभी टॉप कंपनी के लिए आगे एक वीआईपी लाइन बनी हुई थी, जहां सब आराम से बैठे थे तो अधिराज भी आगे की तरफ आया और जाकर आराम से अपनी जगह पर बैठ गया और अब ये कोइंसिडेंस कहे या फिर किसी की साजिश, धड़कन बिल्कुल उसके साथ वाली चेयर पर बैठी थी!

जैसे ही अधिराज धड़कन के साथ वाली सीट पर बैठा, उसकी नज़रें अब एक बार फिर से धड़कन पर आ गई थी!

धड़कन उसकी नजरों को खुद पर महसूस कर सकती थी! उसने अपना चेहरा अधिराज की तरफ घुमाया और बोली "प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट मेरे चेहरे पर नहीं सामने स्टेज पर होगी मिस्टर कपूर, बेहतर होगा आप वहीं पर देखिए!”

ये बोलते हुए उसके चेहरे पर एक अलग ही एटीट्यूड नजर आ रहा था और अब वो अपना चेहरा दूसरी तरफ घूमाने लगी!

अधिराज हल्का सा आगे हुआ और बोला "जब रिजल्ट पहले से पता हो तो इंसान को ज्यादा बेसब्री नहीं होती, वो ज्यादा बेसब्र तभी होता है जब उसे रिजल्ट का ना पता हो और वो बस किसी तरह दुआ कर रहा हो कि काश ये रिजल्ट उनके हिसाब से आए! लेकिन ऐसा होता नहीं… ये बोलते हुए उसके चेहरे पर भी बेहद गुरुर झलक रहा था!

धड़कन मुस्कुरा कर बोली "ये तो वक्त बताएगा!”

ये बोलकर अब वो सामने की तरफ देखने लगी थी और अधिराज की नजरे भी अब सामने स्टेज की तरफ घूम गई थी, जहां एक होस्ट खड़ा था और उसके साथ ही बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के कुछ मेंबर्स जो लोग आपस में कुछ डिस्कस कर रहे थे!

और फिर एक शख्स सामने माइक की तरफ गया और सबको ग्रीट करते हुए बोला "आप सब लोग इस इवेंट में आए इसके लिए आपका शुक्रिया और अब बिना वक्त गवाएं हम उस कंपनी का नाम अनाउंस करना चाहेंगे जिसे आज का ये प्रोजेक्ट मिल रहा है! ये प्रोजेक्ट आज तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है जिसकी वर्थ लगभग से 700 करोड़ है…

जैसे ही उन्होंने कहा सामने बैठे सभी लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी थी, लेकिन धड़कन की उंगलियां फिलहाल आपस में उलझ रही थी और अधिराज का एक हाथ उसकी पॉकेट में था तो दूसरे में उसने अपना फोन पकड़ा हुआ था!

सबकी धड़कने इस वक्त बहुत तेजी से चल रही थी और अब वो शख्स मिस्टर देशमुख एक बार फिर से बोला "और इसीलिए हमने सोचा है कि जब ये प्रोजेक्ट इतना बड़ा है, इसकी वर्थ इतनी ज्यादा है तो इसे यूं ही कोई एक कंपनी पूरा कैसे कर सकती है? ये प्रोजेक्ट अच्छे से पूरा हो और आगे चलकर हम सबको इससे बेनिफिट हो!”

उनकी इस बात पर धड़कन और अधिराज दोनों के चेहरे पर अजीब से एक्सप्रेशंस आ गए थे! ना सिर्फ उन दोनों के बल्कि इस वक्त बाकी सबके चेहरे पर भी अब बेसब्री साफ नजर आ रही थी, सबको रिजल्ट का इंतजार था… सबको ऐसा लग रहा था जैसे उनका दिल उनके सीने से बाहर निकल आयेगा!

और अब मिस्टर देशमुख अपनी बात पूरी करते हुए बोले “इसलिए हम सब ने डिसाइड किया है कि ये प्रोजेक्ट एक नहीं बल्कि दो कंपनियां मिलकर पूरा करेंगी और वो दो कंपनियां होंगी कपूर इंडस्ट्रीज और चौहान इंडस्ट्रीज!”

जैसे ही उन्होंने कहा, धड़कन के चेहरे पर फ्रस्ट्रेशन भरे एक्सप्रेशन आ गए थे, जबकि अधिराज के चेहरे पर तिरछी मुस्कुराहट थी..   धड़कन को ये प्रोजेक्ट किसी के साथ भी मिलकर पूरा करने में कोई प्रॉब्लम नहीं थी लेकिन अधिराज? उसके साथ ये प्रोजेक्ट करने का वो सोच भी नहीं सकती थी!

वही अधिराज के इरादे कुछ अलग थे, और ऐसा लग रहा था जैसे अब उसके इरादे पूरे हो गए हो!

बाकी सब लोग तालियां बजा रहे थे जैसे कहीं ना कहीं उन्हें अंदाजा हो कि रिजल्ट यही होने वाला है!

अगले ही पल धड़कन के दिमाग में एक आइडिया आया और वो अधिराज की तरफ देखते हुए बोली "इतना तो कंफर्म है मुझे कि आप मेरे साथ ये प्रोजेक्ट बिल्कुल नहीं करना चाहेंगे इसलिए अगर आप चाहते हैं तो इस प्रोजेक्ट से पीछे हट सकते हैं, जाइए और जाकर स्टेज पर…

उसकी बात पूरी होती उससे पहले ही अधिराज तिरछी मुस्कुराहट के साथ बोला "इतना भी दिमाग नहीं चलाना चाहिए मिस चौहान कि सामने वाला आपको ओवर स्मार्ट की जगह बेवकूफ कहना शुरू कर दे! आपको सच में लगता है मैं इस प्रोजेक्ट से पीछे हटूंगा?”

धड़कन उसे सवालिया नजरों से देखते हुए बोली "मतलब आप मेरे साथ ये प्रोजेक्ट करेंगे?”

अधिराज थोड़ा सा उसके चेहरे पर झुका और बोला "मुझे दोस्तों के साथ रहना बहुत अच्छी तरह से आता है, लेकिन दुश्मनों के साथ? उनके साथ तो रहने की आदत है मुझे और अब आप मेरी आदत बनने वाली है मिस चौहान कंग्रॅजुलेशंस!” ये बोलते हुए उसने अपना हाथ धड़कन की तरफ बढ़ाया!

धड़कन अपनी गहरी निगाहों से उसे देख रही थी….

तभी मिस्टर देशमुख ने उन दोनों के नाम की अनाउंसमेंट की ताकि वो दोनों स्टेज पर आए!

अधिराज ने अब अपना हाथ पीछे खींच लिया और बोला "चले?”

धड़कन ने एक गहरी सांस ली! अधिराज अपनी जगह से उठा और स्टेज की तरफ आ गया!

वहीं धड़कन अभी भी अपनी जगह पर बैठी थी और सोच रही थी कि वो क्या करें? तभी एक पल के लिए उसने अपनी आंखों को बंद किया, अगले ही पल उसकी आंखों के सामने स्वर का चेहरा था! स्वर चौहान उसके डैड….

______

अधिराज अपने नाम की अनाउंसमेंट के बाद स्टेज की तरफ बढ़ चुका था! धड़कन को भी उसके साथ जाना था लेकिन फिलहाल वो अपनी जगह पर बैठी थी और उसने अपनी आंखों को बंद किया हुआ था!

जैसे ही उसने अपनी आंखों को बंद किया उसकी आंखों के सामने स्वर का चेहरा घूम गया, स्वर की कही हुई बातें उसके दिमाग में घूमने लगी “जब तुम्हारा फोकस किसी चीज पर हो तो तुम्हारा फोकस उस चीज पर से हटाने के लिए बहुत सी बातें होंगी, बहुत सी चीज होंगी लेकिन तुम्हारा फोकस हमेशा उस चीज पर रहना चाहिए! जरा सा भी फोकस इधर-उधर हुआ तो तुम उस चीज से अपना हाथ धो बैठोगे, No Matter What Is Happening Around You? Just Focus on Your F**** Goal…

उसकी बातें सुनते हुए धड़कन के चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट थी और अब उसने अपनी आंखों को खोला! अगले ही पल उसने एक गहरी सांस ली और अपनी जगह से उठी!

स्टेज पर उसके नाम की अनाउंसमेंट दोबारा हो चुकी थी! अधिराज की गहरी निगाहें उस पर ही थी…

जैसे ही धड़कन वहां पर पहुंची मिस्टर देशमुख उसकी तरफ देखते हुए बोले “क्या आपको इस प्रोजेक्ट को मिस्टर अधिराज कपूर के साथ करने में कोई प्रॉब्लम है? अगर ऐसा है तो आप हमें बता सकती हैं मिस चौहान!”

धड़कन हल्का सा मुस्कुरा कर बोली "Not At All… मेरे लिए सिर्फ और सिर्फ मेरा वक्त मैटर करता है! इसके अलावा ना मैंने कभी किसी चीज पर ध्यान दिया और ना ही कभी दूंगी, मैं ये प्रोजेक्ट जरूर कंप्लीट करूंगी और पूरी डेडीकेशन के साथ करूंगी!”

अधिराज की गहरी निगाहें अभी भी उस पर थी, उसे लग रहा था कि धड़कन इस प्रोजेक्ट से बैक आउट कर जाएगी लेकिन नहीं वो अभी भी ये प्रोजेक्ट करना चाहती थी!

वो चेहरे पर गहरी मुस्कुराहट लिए बोला "कांग्रेचूलेशंस मिस चौहान, Now we are partners!”

ये बोलते हुए उसने अपना हाथ धड़कन की तरफ बढ़ा दिया था, धड़कन ने भी तुरंत अपना हाथ आगे बढ़ाया और उसे हेलो करते हुए बोली "सेम टू यू मिस्टर कपूर, पर ये पार्टनरशिप सिर्फ इस प्रोजेक्ट के लिए है! ज्यादा से ज्यादा दो महीने… आई होप आपको कोई प्रॉब्लम नहीं होगी?” ये बोलते हुए उसका लहजा थोड़ा सारकास्टिक था!

मिस्टर देशमुख वहां से साइड हट गए! अधिराज ने अब धड़कन के हाथ को थोड़ा दबाया और बोला "प्रॉब्लम अधिराज कपूर को नहीं, उससे उलझने वाले लोगों को होती है! आई होप अब आपको कोई प्रॉब्लम ना हो… ये बोलते हुए उसकी बातों में वार्निंग साफ नजर आ रही थी और अब धड़कन ने अपना हाथ पीछे खींच लिया!

अधिराज और धड़कन दोनों आगे की तरफ आए जहां पर उन दोनों को अब कुछ डॉक्यूमेंट पर साइन करने थे, बाकी सभी गेस्ट अब लंच एरिया की तरफ बढ़ गए थे!

धड़कन भी जब थोड़ा फ्री हुई तो उसकी नज़रें दरवाजे की तरफ चली गई, उसे शायद किसी का इंतजार था और तभी एक शख्स अंदर की तरफ आया जिसने ब्लू डेनिम जींस और वाइट शर्ट पहनी हुई थी!

शर्ट आधी Jean से बाहर निकली हुई थी और आधी Jean के अंदर थी! शर्ट के इतने बटन बंद नहीं थे जितने खुले थे जिसकी वजह से उस शख्स के Abs पूरी तरह से साफ नजर आ रहे थे!

गले में डायमंड चैन के साथ हाथ में महंगी वॉच और चेहरे पर एक स्माइल लिए वो शख्स आगे की तरफ आया, धड़कन तुरंत स्टेज से नीचे उतरी और उस शख्स की तरफ बढ़ गई!

जैसे ही उस शख्स की नजर धड़कन पर गई उसकी मुस्कुराहट लंबी हो गई!

वही धड़कन भी मुस्कुरा रही थी लेकिन वो उस शख्स के पीछे भी देख रही थी, शायद उसे किसी और का भी इंतजार था लेकिन फिर वो खुद से ही बोली "क्या चला जाता आपका भाई? लेकिन मैं ये भी जानती हूं कि आप अपने काम में बिजी होंगे इसलिए नहीं आए, वरना आप यहां आते जरूर!”

ये बोलते हुए वो हल्का सा मुस्कुराई! तभी वो शख्स जो वहां उसके पास आया था, वो उसकी तरफ देखते हुए बोला "हेलो लिटिल मॉम! मैंने सुना है ये प्रोजेक्ट आपको मिला है लेकिन साथ में कोई और कनखजूरा भी है, कौन है वो? कुछ अधिक… अधिकार ऐसा कुछ नाम था ना?”

धड़कन उसकी बातों पर हंसी और बोली "मिस्टर कपूर! मिस्टर अधिराज कपूर, वो मेरे साथ इस प्रोजेक्ट में पार्टनर होंगे और ये क्या बात हुई रिदय? तुम इतना लेट क्यों आ रहे हो? मैंने तुम्हें कहा था ना कि जल्दी आना, अब तो सब कुछ खत्म भी हो गया बस लंच बाकी है… क्या तुम लंच करने के लिए यहां पर आए हो?”

रिदय मुस्कुराया और बोला "अगर आप कहोगी तो आपके साथ यहां पर लंच भी कर लूंगा, पर अगर आप एक परमिशन दे तो! क्या मैं अपनी 2-4 गर्लफ्रेंड को यहां पर बुला लूं? वो क्या है ना वो लोग बहुत जान खाती है कि मेरे साथ लंच डेट पर जाना है, भला कोई लंच डेट पर जाता है क्या? अगर आप परमिशन दे तो मैं उन्हें भी बुला लूं? झंझट खत्म होगा! यहीं पर सबको लंच करवा दूंगा ताकि मुझे उनकी बकबक ना सुननी पड़े!”

धड़कन उसकी बात पर हंसी और बोली "और अगर यही बात मैंने मॉम को बता दी ना तब वो तुम्हें बताएंगी कि गर्लफ्रेंड को लंच करवाया जाता है या डिनर? अगर उन्होंने तुम्हारे कान खींचकर तुम्हारे कान ही तुम्हारे चेहरे से अलग नहीं कर दिए तो मेरा नाम बदल देना! उन्हें ये बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड जैसा कुछ पसंद नहीं तुम जानते हो ना?”

रिदय हंसा और अपनी बाहों को धड़कन के कंधे पर रखकर उसके बिल्कुल करीब होते हुए बोला "डोंट वरी! मॉम को कभी कुछ पता चलेगा तो ना, ये तो मैंने बस आपको बताया है और आप मेरे सीक्रेट्स कभी लीक नहीं करती इस बात की तो गारंटी है क्योंकि आप मेरी लिटिल मॉम हो! आई लव यू सो मच… ये बोलते हुए उसने धड़कन के गाल को भी चूम लिया!

धड़कन मुस्कुरा रही थी! रिदय कई बार उसे ऐसे किस कर लेता था और वो सिर्फ उसे ही नहीं सरगम को स्वर को यहां तक कि कृपा जी और अंबिका को भी ऐसे ही किस करता था!

ये सब कुछ धड़कन के लिए बिल्कुल नॉर्मल था लेकिन स्टेज पर खड़ा हुआ अधिराज पता नहीं क्यों इस वक्त उन दोनों को गुस्से से देख रहा था? रिदय को वो जानता नहीं था क्योंकि रिदय सिर्फ एक महीने पहले ही लंदन से वापस लौटा था, उसने अपनी पूरी स्टडी लंदन से की थी और अभी उसने यहां आकर कॉलेज में एडमिशन ले लिया थी इसलिए नहीं क्योंकि वो अपनी स्टडी कंटिन्यू करना चाहता था इसलिए क्योंकि उसे बिजनेस में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं था!

उसका कहना ये था कि जब घर में कमाने वाले इतने हैं तो कोई ऐसा भी होना चाहिए जो उन पैसों को खर्च करें और उसे बस वही खर्चीला इंसान बनना था!

धड़कन अब हंसते हुए बोली "चलो यहां से क्योंकि मुझे यहां लंच करने में कोई इंटरेस्ट नहीं है, लेकिन अगर तुम अपनी गर्लफ्रेंड को बिना बुलाए मेरे साथ लंच करना चाहो तो हम चल सकते हैं!”

रिदय मुस्कुराया और बोला "वैसे ये डील भी बुरी नहीं है! आपको प्रोजेक्ट मिला है तो इसे सेलिब्रेट तो करना बनता है, चलो हम दोनों लंच डेट पर चलते हैं… ये बोलकर अब उसने अपना हाथ धड़कन के कंधे पर रख दिया था और उसे वहां से ले गया था!

अधिराज की गहरी निगाहें अभी भी उस पर थी! तभी पूर्व वहां पर आया और अधिराज की तरफ देखते हुए बोला "हम यहां से चले बॉस? क्योंकि वैसे भी अब यहां ऑलमोस्ट सब खत्म हो गया है और आप लंच में तो इंटरेस्टेड होंगे नहीं!”

अधिराज ने उसे गुस्से भरी निगाहों से देखा और फिर वहां से बाहर की तरफ चल दिया! उसके सामने अभी भी रिदय का चेहरा घूम रहा था….

पूर्व भी उसके पीछे-पीछे आया! अधिराज गाड़ी में बैठा और ड्राइवर की जगह अब पूर्व ड्राइविंग सीट पर बैठा और उनकी गाड़ी वहां से निकल गई!

अभी वो लोग 5-10 मिनट की दूरी पर ही आए थे कि अचानक से अधिराज की नजर सड़क के किनारे पर गई जहां पर धड़कन की गाड़ी एक दूसरे होटल के अंदर इंटर कर रही थी!

वो होटल ना सिर्फ रेजिडेंसी के लिए बल्कि अपने खाने के लिए भी बहुत ज्यादा फेमस था और धड़कन रिदय के साथ वहीं पर लंच करने के लिए आई थी!

अधिराज की आईब्रो एक बार फिर से उठ गई! पूर्व फ्रंट मिरर में से उसके एक्सप्रेशंस ही देख रहा था, उसे लग रहा था शायद अधिराज उसे गाड़ी रोकने के लिए कहेगा लेकिन अधिराज ने अब अपनी आंखों पर गॉगल्स चढ़ा लिए और पीछे सीट पर अपना सिर टिका लिया!

वहीं दूसरी तरफ

रिदय और धड़कन होटल के अंदर आए और डायनिंग एरिया की तरफ बढ़ गए! वो दोनों टेबल पर आकर बैठे और तभी रिदय का फोन बजने लगा, उसने अपने फोन की स्क्रीन की तरफ देखा जहां नाम लिखा हुआ था “श्रुति!

धड़कन हंसकर बोली "अब ये कौन सी वाली गर्लफ्रेंड है?”

रिदय तुरंत बोला “अरे ये गर्लफ्रेंड नहीं है, ये तो टीचर है! शायद इन्हें लेक्चर देने में कोई प्रॉब्लम हो रही होगी तो मैं बस उनकी प्रॉब्लम सॉल्व करके अभी 1 मिनट में आया, आप तब तक खाना ऑर्डर करो… ये बोलकर वो अपनी जगह से उठा और बाहर चला गया!

वहीं धड़कन अपने और रिदय के लिए खाना ऑर्डर कर रही थी!

वहीं दूसरी तरफ

रिदय फोन पर बात करते हुए आगे की तरफ जा रहा था, तभी अचानक से एक लड़की सामने से भागते हुए आई और अचानक ही रिदय से टकरा गई!

वो लड़की लिफ्ट की तरफ भाग रही थी क्योंकि लिफ्ट का दरवाजा बंद होने वाला था! जैसे ही वो रिदय से टकराई रिदय का फोन नीचे जमीन पर गिर गया और वो गुस्से से चिल्लाया “अंधी हो क्या?”

वही वो लड़की भी दूसरी तरफ घूम गई थी, उसके सारे बाल उसके चेहरे के आगे आ चुके थे और अब उसने अपने बालों को पीछे की तरफ घूमाते हुए अपना चेहरा रिदय की तरफ किया!

रिदय अपना फोन उठाने के लिए नीचे झुका हुआ था और अब वो वापस सीधा खड़ा हुआ, अगले ही पल उसकी नजर उस लड़की पर गई!

एकदम गहरी काली आंखें और होठों पर लगी न्यूड लिपस्टिक, नाक में पहना हुआ ब्लैक कलर का स्टड और कानों में लंबे-लंबे इयररिंग्स….

उस लड़की के हाथ में फाइल थी जिसे वो संभाल रही थी! रिदय का फोन तो गिर गया था लेकिन उस लड़की ने जैसे तैसे अपनी फाइल को संभाल लिया था!

अब वो गुस्से से रिदय की तरफ देखते हुए बोली "अंधी मैं नहीं अंधे तुम हो, फोन पर बात करते हुए ना जाने कहां चले जा रहे हो? चलते-चलते क्या सीधा आसमान तक पहुंच जाओगे? अगर ऐसा है तो बता दो, मुझे भी अपने साथ ले जाना! मेरी चांद पर सेल्फी खींचने की एक तमन्ना है… बदतमीज कहीं के लड़कियों से बात करने की तमीज नहीं है क्या? झींगुर इंसान कहीं के!”

वो लगातार बोले जा रही थी और रिदय अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से उसे देख रहा था, आखिर किसी लड़की की हिम्मत कैसे हुई उसे झींगुर बोलने की? लड़कियां उस पर मरती थी लेकिन यहां एक लड़की उसे सीधे-सीधे रिजेक्शन लिस्ट में डाल रही थी!

वो चौंकते हुए बोला "व्हाट डू यू मीन बाय झींगुर?”

वो लड़की अपनी आईब्रो ऊपर की तरफ उठाकर बोली “तुम्हें झींगुर नहीं पता क्या? वाओ झींगुर को झींगुर के बारे में नहीं पता, अब इससे बड़े झींगुर तुम क्या ही होंगे? हुंह तुम्हें नहीं पता तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती… मैं यहां पर तुम्हें झींगुर की बायोग्राफी बताने के लिए नहीं बैठी हूं! झींगुर कहीं के!”

ये बोलकर वो सामने की तरफ भाग गई जहां लिफ्ट पहले बंद भी हो गई थी और वहां से चली भी गई थी लेकिन अब वो लिफ्ट नीचे आ गई थी और एक बार फिर से खुल चुकी थी।

वो लड़की उस लिफ्ट के अंदर गई और फिर दूसरे ही पल वो लिफ्ट दोबारा बंद हो गई, इससे पहले कि रिदय कुछ कहता वो लड़की उसकी आंखों के सामने से गायब हो चुकी थी और अब उसके फोन पर एक बार फिर से कॉल आया लेकिन इस बार किसी श्रुति का नहीं बल्कि खुद धड़कन का!

रिदय का चेहरा गुस्से से कांप रहा था, अपने लिए इतनी बार झींगुर सुनकर तो उसका मन कर रहा था कि वो झींगुर नाम की चीज का दुनिया से वजूद ही मिटा दे!

उसका मन कर रहा था वो उस लड़की का मुंह तोड़ दे लेकिन फिलहाल वो गुस्से से एक गहरी सांस लेकर बोला "दोबारा अगर कभी तुम मेरे सामने आई ना I swear I will kill you…

ये बोलकर उसने धड़कन का कॉल एक्सेप्ट किया और फिर उससे बात करते हुए ही वापस डायनिंग एरिया की तरफ आ गया!

____________

रिदय वापस डायनिंग एरिया की तरफ आया जहां धड़कन ने ऑलरेडी खाना ऑर्डर कर लिया था! वो धड़कन के सामने बैठा, इस वक्त उसका मुंह बना हुआ था क्योंकि वो लड़की जो उसे झींगुर बोलकर गई थी उसकी बातें बार-बार उसके कानों में गूंज रही थी!

धड़कन ने हंसते हुए उसकी तरफ देखा और बोली "क्या हुआ? तुमने ऐसे मुंह क्यों बना रखा है?”

रिदय नाक सिकोड़ कर बोला "पता नहीं कौन थी अंधी जिसे मेरे अंदर कोई झींगुर नजर आया! पहले तो आप मुझे ये बताओ दी आखिर ये झींगुर होता क्या है?”

उसकी बात पर धड़कन की हंसी और भी ज्यादा तेज हो गई थी, लेकिन अगले ही पल उसने अपनी हंसी को कंट्रोल किया और बोली "झींगुर मतलब कुछ अट्रैक्टिव कुछ हॉट सा! वो तुम्हारी इंसल्ट नहीं करके गई है बल्कि तुम्हारी तारीफ करके गई है, तुम्हें हॉट अट्रैक्टिव और सेक्सी बोलकर गई है बिकॉज़ झींगुर का मतलब हॉट अट्रैक्टिव और सेक्सी का कोंबो जो तुम ऑलरेडी हो तो तुम इतना मुंह क्यों बना रहे हो?”

उसकी बात पर रिदय अजीब से एक्सप्रेशंस बनाते हुए बोला "ओह रियली? इतने गंदे शब्द का इतना अच्छा मतलब? मैं ऐसे ही फ्रस्ट्रेटेड हो रहा था, मुझे तो उस लड़की को थैंक यू बोलना चाहिए था! वो जब कभी दोबारा मिलेगी तो उसे थैंक यू बोल दूंगा, बाकी आप मुझे ये बताओ कि आपने मेरे लिए चिकन विंग्स ऑर्डर क्यों नहीं किए? आपको पता है ना मुझे वो सबसे ज्यादा पसंद है!” ये बोलते हुए उसने पूरे टेबल की तरफ देखा!

धड़कन मुंह बनाते हुए बोली "लेकिन तुम्हें पता है ना मुझे चिकन नहीं पसंद, आई मीन मुझे चिकन देखना भी पसंद नहीं है खाना तो दूर की बात!”

उसकी बात पर रिदय अब एक बार फिर से मुंह बनाते हुए बोला "मतलब आपके साथ मुझे भी ये घास फूस खाना पड़ेगा?” ये बोलते हुए उसने वहां रखी चार तरह की सलाद की तरफ देखा जिसमें फ्रूट सलाद वेजिटेबल सलाद स्प्राउट सलाद और ना जाने और क्या-क्या था, पर अब उसके पास और ऑप्शन ही क्या था? उसने धड़कन के साथ खाना खाना शुरू किया!

वहीं दूसरी तरफ,

सरगम इंडस्ट्रीज के टॉप फ्लोर पर,

सीईओ के केबिन में एक शख्स बैठा था जिसने वाइट कलर का बिजनेस सूट पहना हुआ था और उसकी उंगलियां लैपटॉप पर ऐसे चल रही थी जैसे किसी की तेज धड़कने! उनकी स्पीड बहुत ज्यादा तेज थी और अब आखिर उसने एंटर बटन प्रेस किया और अपना लैपटॉप हल्का सा साइड कर दिया, दूसरे ही पल उसके चेहरे पर तिरछी मुस्कुराहट थी….

तभी केबिन का दरवाजा खुला और एक आदमी अंदर की तरफ आया जिसका नाम वैभव था! वैभव उस शख्स की तरफ देखते हुए बोला "गुड मॉर्निंग सर!”

उस शख्स ने एक नजर उसकी तरफ देखा और फिर अपने फोन पर कुछ देखते हुए बोला "इंटरव्यू के लिए लिस्ट तैयार हो गई?”

वैभव तुरंत बोला “हां बॉस लिस्ट तो तैयार हो गई है, पर मैं आपसे पूछने ये आया था कि सबके इंटरव्यू आप पर्सनल लेंगे या फिर मुझे ही सबके इंटरव्यू लेने होंगे?”

वो शख्स अब अपनी आईब्रो ऊपर की तरफ उठाकर बेहद एटीट्यूड से बोला "तुम्हें सच में लगता है कि रिदांश चौहान के पास इतना टाइम है कि वो ये फालतू के काम करेगा?”

वैभव जल्दी से अपनी बात संभालते हुए बोला "आई एम सो सॉरी बॉस! आप फिक्र मत कीजिए मैं ये सब कुछ मैनेज कर लूंगा और जो भी शॉर्टलिस्ट होगा वो मैं आपको इन्फॉर्म कर दूंगा!”

रिदांश अब एक बार फिर बेहद एटीट्यूड से बोला "लेकिन जिसे भी तुम शॉर्टलिस्ट करोगे उसका इंटरव्यू मैं जरूर लूंगा क्योंकि किसी को यूं ही मैं अपनी पर्सनल असिस्टेंट नहीं बना सकता, कल जो हुआ उसके बाद तो बिल्कुल भी नहीं!” ये बोलते हुए उसके चेहरे पर बहुत अजीब से एक्सप्रेशंस थे!

उसकी बात पर वैभव का चेहरा भी थोड़ा पसीने से भरने लगा था, कल के बारे में याद करते हुए उसकी कंपकंपी छूट रही थी… जहां दो दिन पहले ही रिदांश ने अपने लिए एक नई पर्सनल असिस्टेंट रखी थी लेकिन कल ही उसने अपने कपड़े रिदांश के सामने उतार दिए, सिर्फ और सिर्फ उसे सेड्यूस करने के लिए!

उन सब बातों को याद करते हुए अब रिदांश ने एक गहरी सांस ली और बोला "अब यहां क्यों खड़े हो?”

वैभव ने तुरंत अपना सिर हिलाया और बोला "ओके फाइन मैं चलता हूं!” ये बोलकर वो वहां से चला गया और रिदांश एक बार फिर से अपने काम में लग गया!

दूसरी तरफ

वैभव बाहर आया और सीधा अपने केबिन की तरफ बढ़ गया जहां पर वो सभी कैंडिडेट के इंटरव्यू ले रहा था!

वहां कुछ लड़के थे और कुछ लड़कियां! लड़के तो अपनी जॉब के लिए सीरियस नजर आ रहे थे लेकिन लड़कियां ऐसे लग रही थी जैसे किसी मॉडलिंग इवेंट में आई हो!

उन सबको देखते हुए वैभव को अनु याद आ रही थी! अनु वही लड़की जिसे पहले रिदांश ने अपने लिए पर्सनल असिस्टेंट की पोस्ट पर रखा था और कल उसने जो हरकत की उसके बाद उसे सरगम इंडस्ट्रीज से धक्के मार कर बाहर निकाला गया था!

तकरीबन एक घंटा यूं ही बीत गया और अब वैभव सबके इंटरव्यू ले लेकर थक गया था! कुछ लड़कियों को तो उसने 2 मिनट भी अपने केबिन में नहीं बैठने दिया था और कुछ के साथ 10-15 मिनट उसकी बात चलती रही और अब एक लड़की ने केबिन का दरवाजा नॉक किया और बड़ी ही सिंसेरिटी के साथ बोली "May I Come In Sir?”

वैभव का मूड इस वक्त बिलकुल भी ठीक नहीं था, वो उसे वहां से ही भेजने लगा लेकिन फिर जैसे ही उसने उस लड़की के चेहरे की तरफ देखा, कुछ सोचते हुए उसने येस कहा!

वो लड़की धीमे-धीमे कदमों से अंदर आई और वैभव की तरफ देखते हुए बोली "Can I Sit Here?”

वैभव हल्का सा मुस्कुरा कर बोला "येस ऑफकोर्स!”

उसने अब सामने रखी हुई फ़ाइल की तरफ देखा और उस लड़की का नाम पढ़ने लगा!

तभी वो लड़की मुस्कुराते हुए बोली "स्तुति… स्तुति वर्मा नाम है मेरा! बाकी सब आप मेरी प्रोफाइल में चेक कर सकते हैं!”

वैभव ने हल्का सा मुस्कुराकर अब उसकी प्रोफाइल देखना शुरू की लेकिन प्रोफाइल से ज्यादा ध्यान उसका स्तुति पर था! स्तुति के कपड़े उसके बोलने का तरीका, उसकी नज़रें वो बस उन्हें ही परख रहा था और फिर कुछ सोचते हुए उसके चेहरे पर मुस्कुराहट तैर गई!

वो मन ही मन बोला "ये एकदम परफेक्ट है! रिदांश सर के हिसाब से भी और सरगम मैडम के भी हिसाब से!”

ये बोलते हुए उसकी आवाज में थोड़ी बेबसी नजर आ रही थी क्योंकि रिदांश तो अपने लिए पर्सनल असिस्टेंट ढूंढ रहा था, लेकिन सरगम को रिदांश के लिए पर्सनल असिस्टेंट नहीं बल्कि अपनी बहुरानी चाहिए थी!

वो स्तुति की तरफ देखते हुए बोला "आप एक काम कीजिए बाहर वेटिंग रूम में जाकर बैठिए, 10 मिनट बाद आपके पास जॉब लेटर आ जाएगा! आप इस जॉब के लिए फाइनल कर दी गई है…

स्तुति उसकी बात सुनकर हैरानी से उसकी तरफ देखती रह गई क्योंकि वैभव ने उससे कोई भी सवाल नहीं किया था, बस उसकी प्रोफाइल को देखा था!

वो तुरंत बोली "लेकिन आपने मुझसे कुछ पूछा ही नहीं सर!”

वैभव भी जल्दी से बोला “कुछ पूछने की जरूरत ही नहीं है, आप इस जॉब के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं! अब बस जॉब लेटर का इंतजार कीजिए….

स्तुति की आंखों में हल्की सी नमी तैर गई थी क्योंकि पिछले 10 दिन से वो जॉब ढूंढ रही थी, लेकिन उसके कपड़ों को देखकर शायद उसे जज कर लिया जाता था! वो एकदम इंडियन वेयर पहनती थी और बहुत ही नॉर्मल थी लेकिन आजकल के लोगों को पता नहीं क्या हो गया था? उन्हें तो बस पर्सनल असिस्टेंट नहीं एक मॉडल चाहिए थी जो ऑफिस में काम से ज्यादा अपनी बॉडी को रिवील करें!

वो नमी भरी आंखों के साथ मुस्कुराते हुए ही बोली "थैंक यू सो मच सर मुझे ये जॉब देने के लिए, मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आपको शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगी!”

वैभव मुस्कुराया और स्तुति अपनी जगह से उठकर बाहर चली गई, उसके चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर ही वहां बाकी खड़ी लड़कियों के चेहरे पर अजीब से एक्सप्रेशंस आ गए थे और फिर एक एंप्लॉय ने आकर उन्हें बताया कि आज के इंटरव्यू ओवर हो गए हैं! कैंडिडेट को सेलेक्ट कर लिया गया है…

स्तुति वेटिंग एरिया में बैठी जॉब लेटर का इंतजार कर रही थी और अब उसे जॉब लेटर मिला और खुश होते हुए वो वहां से बाहर आ गई!

बाहर आते ही उसने ऑटो लिया और उसे अपेक्स बिल्डिंग चलने के लिए कहा जो सरगम इंडस्ट्रीज से लगभग आधे घंटे की दूरी पर था!

वहीं दूसरी तरफ

वैभव अब वापस रिदांश के केबिन में आया! रिदांश ने नजर उठाकर उसकी तरफ देखा और बोला "कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट कर लिया क्या?”

वैभव मुस्कुरा कर बोला "Yes Boss!”

वैभव अब लैपटॉप पर अपना काम करते हुए बोला "ओके फाइन उसे मेरे केबिन में भेजो, तुम्हारी सिलेक्शन पर मुझे बिल्कुल ट्रस्ट नहीं है! मैं खुद देखूंगा कि वो मेरी पर्सनल असिस्टेंट बनने के लायक है भी या नहीं?”

उसकी बात सुनकर वैभव की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई! रिदांश एक बार फिर से बोला “कुछ कहा है मैंने तुमसे, जाओ और जाकर उस कैंडिडेट को भेजो जिसे तुमने सिलेक्ट किया है!”

वैभव तुरंत बोला “आई एम सो सॉरी बॉस लेकिन एक्चुअली मुझे मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई, आई मीन मुझे लगा आप ने मुझे ही सिलेक्शन की जिम्मेदारी दी है तो मैंने उसे जॉब लेटर देकर घर भेज दिया! अब तो वो कल ही आएगी…

उसकी बात पर रिदांश की उंगलियां एकदम से रुक गई थी, वो गुस्से से बोला "ओह रियली? मतलब अब तुम्हें लगता है कि तुम रिदांश चौहान की पर्सनल असिस्टेंट को सेलेक्ट करोगे? इतनी औकात है तुम्हारी?”

वैभव जल्दी से बोला “एम सो सॉरी बॉस लेकिन सीरियसली मुझे मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी, पर अगर कल आपको वो लड़की पसंद नहीं आती है! आई मीन कल आपको वो लड़की अपनी पर्सनल असिस्टेंट की पोस्ट के लिए सही नहीं लगती है तो हम उसकी जॉब कैंसिल कर देंगे, वैसे भी अभी उसने किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट पर साइन नहीं किया है तो We Can Change Her!”

उसकी बात पर अब रिदांश ने गुस्से से दांत पीस लिए थे, वो एकदम चिल्ला कर बोला "गेट आउट!”

वैभव बुरी तरह से कांप उठा!

रिदांश एक बार फिर से चिल्लाया “आई सेड गेट आउट!”

वैभव अब तुरंत वहां से बाहर की तरफ चला गया, रिदांश ने अपने माथे पर अपना हाथ रखा और बोला "ओह गॉड Not again! अगर इसने एक बार फिर से कोई बदतमीज सी लड़की को मेरी पर्सनल असिस्टेंट की पोस्ट पर अप्वॉइंट किया हुआ ना तो मैं इस बार उसके साथ-साथ इसे भी धक्के मार कर यहां से बाहर निकालूंगा! I Swear अब मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा, बेशक से फिर ये मॉम का चमचा ही क्यों ना हो… ये बोलते हुए उसके चेहरे पर बेहिसाब गुस्सा झलक रहा था!

वहीं दूसरी तरफ

स्तुति ने एक फ्लैट के बाहर खड़े होकर डोर बेल बजाई और अगले ही पल किसी ने दरवाजा खोला, स्तुति हल्का सा मुस्कुराते हुए अंदर आई!

तभी उसके कानों में आवाज गूंजी “आज भी तुझे नौकरी मिली या फिर मुंह उठाकर यूं ही वापस आ गई? कभी-कभी तो मुझे लगता है भगवान ने तेरी किस्मत बड़े ही मनहूस वक्त में बनाई थी, तेरे साथ-साथ तेरी किस्मत भी पूरी मनहूसियत से ही भरी हुई है!”

वो बात सुनते हुए स्तुति की आंखों में हल्की नमी तैर गई थी लेकिन फिर अगले ही पल उसकी नजर सामने दीवार पर लगी एक तस्वीर पर गई, जिस पर माला चढ़ी हुई थी!

वो उस तस्वीर को देखकर हल्का सा मुस्कुराई और अपने आंखों से बहती नमी को साफ करके बोली "मुझे नौकरी मिल गई है मां, कल से मुझे ऑफिस ज्वाइन करना है!”

अब दूसरी तरफ से आवाज आई “और पगार? पगार कितनी मिलेगी और कौन सी तारीख को मिलेगी?”

ये बोलते हुए उस औरत ने अब अपनी गहरी नजर स्तुति पर डाली, वो औरत लगभग से 50-55 साल की थी और दिखने में थोड़ी ठीक-ठाक थी लेकिन जुबान बेहद कड़वी थी!

वही स्तुति सोच में पड़ गई थी क्योंकि वो अपनी जॉब से इतनी ज्यादा खुश थी कि उसने अपना जॉब लेटर देखा ही नहीं कि उसमें कितनी सैलरी मेंशन की गई है?

Write a comment ...

Moon Face ✨✨

Show your support

Please Support Me As Much As You Can Guyz!!!

Recent Supporters

Write a comment ...