
जैसे ही रिदांश की नजरे स्तुति पर गई उसकी आंखें बड़ी हो गई, उसे वहां पर देखकर वो पूरी तरह से चौंक गया था!
स्तुति ने इस वक्त रॉयल ब्लू कलर का फ्रॉक सूट पहना हुआ था! गुथी हुई चोटी, माथे पर एक छोटी सी बिंदी, होठों पर लिप ग्लॉस और कानों में छोटे-छोटे स्टड वो दिखने में बहुत खूबसूरत लग रही थी! कलाई में बस एक रेशम का धागा था… अब विधवा भला श्रृंगार करे भी तो करें कैसे? श्रृंगार तो उससे अब बेहद दूर चला गया था और अगर गलती से ये सोचकर कि उसे बाहर जाना है, तरह-तरह के लोगों से मिलना है! उसे थोड़ा बहुत तो अच्छे से दिखना होगा ये सोचकर अगर वो एक दो चीजें अपने चेहरे पर लगा भी लेती तो मोहिनी जी उसे जिंदा नहीं छोड़ती!





















Write a comment ...