05

13,14,15

जैसे ही स्नेहा ने चित्रांशी से पूछा “नाराज हो तुम?”

चित्रांशी जो मुंह बनाकर अपनी जगह पर खड़ी थी, उसने स्नेहा की तरफ देखते हुए एक बार फिर से मुंह बनाया और बोली "आपसे मतलब? और अगर मैं नाराज हूं भी तो आप क्या करोगी? आप कौन सा मेरी प्रॉब्लम सॉल्व कर दोगी या फिर मुझे खुश कर दोगी?”

स्नेहा मुस्कुरा कर बोली "मुझे अपनी प्रॉब्लम बता कर तो देखो, शायद मैं सच में तुम्हारी प्रॉब्लम सॉल्व कर दूं!”

चित्रांशी ने एक गहरी सांस ली और बोली "अच्छा ये बात है तो सुनिए मेरी प्रॉब्लम, मेरी प्रॉब्लम है आप और आपकी फैमिली! मुझे आप लोग पसंद नहीं हो बिल्कुल भी पसंद नहीं हो, एक होता है ना कि इंसान एडजस्टमेंट कर सकता है! आप लोगों के साथ तो मैं एडजस्टमेंट भी नहीं कर सकती हूं और इसलिए मैं नहीं चाहती कि मेरी दीदी की शादी आपके घर में हो तो क्या आप ये शादी तोड़ सकती हो? आप ये शादी कैंसिल कर सकती हो और मेरी दीदी मुझे वापस दे सकती हो?”

उसकी बातें सुनकर स्नेहा बस उसकी तरफ देखती रह गई, हालांकि उसकी बातों से स्नेहा को तकलीफ हो रही थी लेकिन जिस क्लेरिटी के साथ चित्रांशी ने स्नेहा को अपने दिल की बात बताई वो उसे अच्छा लग रहा था! कोई भी इंसान जब किसी चीज को ना पसंद करता है तो उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए इधर-उधर की साजिशे रचता है और स्नेहा ने तो अपनी लाइफ में इतना सब कुछ देखा था, जहां लोग छोटी सी बात पर अपने दिल की नफरत को इतना बड़ा कर लेते हैं कि वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं! लेकिन कभी सामने से बताते नहीं है कि हां वो हमें पसंद नहीं करते या हमें ना पसंद करते हैं लेकिन यहां चित्रांशी ने अपना दिल पूरी तरह से स्नेहा के सामने रख दिया था।

स्नेहा ने मुस्कुराकर पूछा “लेकिन क्या तुम मेरे एक सवाल का जवाब दोगी?”

चित्रांशी ने तुरंत अपना चेहरा ना में हिलाया और बोली "नहीं मुझे आपसे कोई सवाल जवाब नहीं करने हैं, आप बस मुझे इतना बताओ कि आप ये शादी तुड़वा सकती हो या नहीं?”

स्नेहा एक लंबी सांस लेकर बोली "नहीं बिल्कुल भी नहीं क्योंकि विहान और लक्षिता एक दूसरे को प्यार करते हैं, मुझे नहीं पता तुम मुझे ना पसंद क्यों करती हो या फिर मेरी फैमिली से तुम्हें क्या प्रॉब्लम है? लेकिन वो प्रॉब्लम तुम्हें है लक्षिता को नहीं और इस घर में शादी करके लक्षिता आ रही है तो मुझे नहीं लगता ये शादी तोड़ने की कोई जरूरत है! अगर लक्षिता को हम लोगों से कोई प्रॉब्लम होगी तो मैं उससे पूछूंगी कि उसे क्या प्रॉब्लम है? और उस प्रॉब्लम को दूर करने की कोशिश करूंगी और यही चीज मैं तुम्हारे साथ भी करना चाहती हूं, तुम मुझे बता सकती हो कि आखिर तुम हमें नापसंद क्यों करती हो? क्यों तुम्हें हम लोग अच्छे नहीं लग रहे? उसके बाद पूरी कोशिश करुंगी कि मैं तुम्हारे दिल में हमारे लिए जो भी गुस्सा है उसे दूर कर सकूं!”

चित्रांशी मुंह बनाते हुए बोली "काश आप उतनी अच्छी सच में होती जितनी अच्छी आप बातें कर रही है, लेकिन आपकी सच्चाई मैंने अपनी आंखों से देखी है और रही बात आपकी फैमिली की तो आपकी फैमिली में सबसे ज्यादा प्रॉब्लम मुझे Separate Mittal से है!”

उसके मुंह से Separate Mittal सुनकर स्नेहा हैरान हुई, भला ये Separate Mittal कौन है?

चित्रांशी झट से बोली "वैसे तो उनका नाम मिस्टर संगम मित्तल है लेकिन संगम शब्द तो बहुत अच्छा होता है, उसका मतलब प्यार से जुड़ा होता है लेकिन इस संगम मित्तल में प्यार जैसा कुछ नहीं है! इन्हें तो बस गुस्सा और टॉर्चर करना आता है इसलिए मैंने इनका नाम ही बदल दिया, अब से ये मेरे लिए संगम मित्तल नहीं Separate Mittal है और ये मुझे बिल्कुल नहीं पसंद! काश मैं अपनी दीदी की शादी तोड़ सकती तो अब तक तो मैं अपनी दीदी को यहां से लेकर वापस चली जाती लेकिन क्या करूं? मेरी दीदी मेरी बात मान ही नहीं रही है और ना ही मेरे घर वाले मेरे बात मान रहे हैं, But I Don't Like You And Your Family हूंह!”

ये बोलकर चित्रांशी ने एक बार फिर से मुंह बनाया और फिर अपना लहंगा उठाते हुए वहां से चली गई, स्नेहा बस उसे जाते देखती रह गई! उसके कानों में चित्रांशी की कही हुई हर एक बात गूंज रही थी और अब वो अचानक ही हंसने लगी और हंसते हुए बोली "Separate Mittal!” ये बोलकर वो अब और भी ज्यादा हंसने लगी थी।

तभी अंगद उसके पास आया और उसकी तरफ देखते हुए बोला "ऐसा भी क्या जोक सुन लिया तुमने जो तुम इतना ज्यादा हंस रही हो?”

स्नेहा उसका सवाल सुनकर कुछ पलों के लिए रुकी और फिर उसकी तरफ देखते हुए बोली "आज मैंने अपने बेटे का एक अलग नामकरण देखा है और अगर आप वो नाम सुनेंगे ना तो आपको भी बहुत हंसी आएगी अंगद जी!”

अंगद ने सवालिया नजरों से उसे देखते हुए पूछा “ऐसा भी क्या नाम सुन लिया तुमने?”

स्नेहा एकदम से बोली "Separate Mittal!”

अंगद हैरानी से बोला “Separate Mittal? ये भला कैसा नाम हुआ? ऐसा नाम कौन रखता है?” ये बोलते हुए वो भी हंसने लगा था।

स्नेहा अपना पेट पकड़ते हुए बोली "है एक प्यारी सी मासूम सी बच्ची! उसने दिया ये नाम आपके बेटे को, मुझे तो बड़ा मस्त लगा! काश ये नाम देने वाली आपके बेटे की जिंदगी में आ जाए तो मुझे लगता है जैसे हम हंस रहे हैं ना, वैसे ही आपका खडूस बेटा भी हंसने लगेगा!”

अंगद उसे गहरी निगाहों से देखते हुए बोला "कुछ ज्यादा ही नहीं सोच रही तुम? एक बार ये बात अपने बेटे से भी कह कर देखना, कैसा सड़ा हुआ मुंह बनाएगा वो और अगर उसे पता चला ना कि लोग उसका ये नाम रख रहे हैं तो फिर तो भगवान भी उन लोगों को उससे नहीं बचा पाएगा!” उसकी बात पर स्नेहा भी हंसने लगी थी।

वहीं दूसरी तरफ

लक्षिता के हाथों पर मेहंदी लग रही थी और अब चित्रांशी भी वहां पर आई, लक्षिता उसकी तरफ देखते हुए बोली "क्यों नाराज हो रही हो चित्रांशी? प्लीज ऐसे मुंह मत बनाओ ना! मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि मेरी शादी पर मेरी इकलौती बहन ऐसे नाराज नाराज रहे, आई नो तुम्हें मित्तल फैमिली पसंद नहीं आ रही है लेकिन तुम उन लोगों को गलत समझ रही हो! वो लोग बहुत अच्छे हैं प्लीज अब ये मुंह बनाना बंद करो…

चित्रांशी मुंह बनाते हुए ही बोली "मैं मुंह बनाना बंद कर दूंगी लेकिन तब जब आप उन लोगों की तारीफ करना बंद कर दोगी, मैं तो उन लोगों की तारीफ सुन सुनकर पक गई हूं!”

लक्षिता झट से बोली "अच्छा ठीक है मैं उन लोगों की तारीफ नहीं करूंगी, लेकिन बदले में फिर तुम्हें अपने हाथों पर मेहंदी लगवानी पड़ेगी! तुम्हारी इकलौती दीदी की शादी है और तुम ही अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगवाओगी तो कैसे चलेगा? अगर तुम सच में अपनी दीदी से प्यार करती हो तो तुम्हें अपने हाथों पर मेहंदी तो लगवानी ही पड़ेगी और साथ में डांस भी करना पड़ेगा!”

उसकी बात पर चित्रांशी जल्दी से बोली "मुझे कोई डांस नहीं करना!”

लक्षिता भी तुरंत बोली "तो ठीक है मत करो लेकिन दूल्हे की बहन तो करेगी और साथ में दूल्हे का भाई भी, वैसे भी दूल्हे की टीम बड़ी है और मेरे पास तो सिर्फ तुम ही हो और अब तुम भी डांस करने से मना कर रही हो तो इट्स ओके! मैं अपनी हार ऑलरेडी एक्सेप्ट कर लेती हूं…

उसकी बात सुनकर चित्रांशी झट से बोली "ओह रियली? आपको लगता है कि मैं आपको हारने दूंगी? बिल्कुल भी नहीं! उस Separate Mittal और उसकी बहन को तो ऐसा हराऊंगी ना मैं कि वो लोग पूरी जिंदगी मुझे याद रखेंगे, पर पहले मैं जल्दी से मेहंदी लगवा लूं!”

ये बोलकर वो तुरंत मेहंदी वाली की तरफ देखते हुए दोबारा बोली "आप लोग जल्दी से मेरे हाथों पर मेहंदी लगा दो और हां अच्छे से लगाना, मेहंदी का रंग अच्छा आना चाहिए वरना मैं अपने इंस्टाग्राम पर आप दोनों का पेज मेंशन करके एक ऐसी नेगेटिव वीडियो बनाऊंगी कि फिर कोई आपकी बुकिंग भी नहीं करेगा!”

उसकी बात सुनकर वो मेहंदी वाली एक दूसरे की तरफ देखने लगी थी और उन्होंने तुरंत चित्रांशी के हाथों पर मेहंदी लगाना शुरू कर दिया था!

कुछ देर बाद लक्षिता की मेहंदी पूरी हो चुकी थी और लगभग से सुख भी गई थी, तभी उसके फोन पर विहान का मैसेज आया! विहान उसे अंदर मेंशन में बुला रहा था, वो उसे अपना रूम दिखाना चाहता था जहां वो शादी के बाद रहने वाले थे तो लक्षिता इधर-उधर देखने लगी!

किसी की नजरे खुद पर ना पाकर वो तुरंत अपनी जगह से उठी और फिर अंदर की तरफ चली गई!

वहीं चित्रांशी अभी भी अपनी जगह पर बैठी थी और अपने हाथों पर मेहंदी लगवा रही थी।

मेहंदी लगाते लगाते ही एक लड़की ने चित्रांशी की तरफ देखते हुए पूछा “आपके हाथों पर किसी का नाम भी लिखना है क्या?”

चित्रांशी जो सामने की तरफ देख रही थी, उसका मेहंदी वाली के सवाल पर कोई ध्यान ही नहीं था और सामने ही अचानक से उसे संगम नजर आया तो वो मुंह बनाते हुए बोली "Separate Mittal….

मेहंदी वाली खुद में बड़बड़ाते हुए बोली "Separate Mittal? ये कैसा नाम हुआ?” ये बोलते हुए वो अपने साथ वाली की तरफ देख रही थी।

वो भी आगे से जवाब देते हुए बोली "अरे तुम्हें क्या लेना देना इसके बॉयफ्रेंड के नाम से? इसने जो बताया है बस जल्दी-जल्दी लिख दो, अगर इसने हमारे नेगेटिव रिव्यू वाली वीडियो डाल दी ना तो सच में कोई हमारी बुकिंग नहीं करवाएगा! मित्तल फैमिली और बंसल फैमिली का नाम कितना बड़ा है तुम जानती नहीं हो क्या?”

उसकी बात सुनकर पहले वाली ने अपना सिर हिलाया और फिर चित्रांशी के हाथ पर Separate Mittal लिख दिया!

5 मिनट बाद चित्रांशी की मेहंदी पूरी हुई तो वो मेहंदी वाली बोली "आपके हाथों की मेहंदी कंप्लीट हो गई है दीदी, अब आप अपने हाथ देख सकती हो!”

उसकी बात सुनकर चित्रांशी ने अपने हाथों की तरफ देखा ही नहीं और यूं ही अपनी जगह से उठते हुए बोली "हां हां ठीक ही होगी, अब बस रंग आ जाए वरना तुम लोगों को छोडूंगी नहीं मैं!” ये बोलकर वो आगे बढ़ गई और स्टेज की तरफ देखने लगी जहां पर डांस परफॉर्मेंस शुरू हो गई थी और पहले सब बड़ों की डांस परफॉर्मेंस हो रही थी।

उसमें उसके मॉम डैड भी डांस कर रहे थे, वो खुद से ही बात करते हुए बोली "उन लोगों से हारकर मैं अपनी दीदी की नाक नहीं कटने दूंगी! मेरी एनर्जी कम नहीं होनी चाहिए इसलिए एक काम करती हूं जल्दी से कुछ खा पी लेती हूं ताकि बाद में अच्छे से डांस कर सकूं!”

ये बोलकर वो कैटरिंग एरिया की तरफ बढ़ गई थी।

वहीं दूसरी तरफ

विहान और सान्वी संगम के सामने खड़े थे और संगम अजीब सी नजरों से उन्हें देख रहा था, वो थोड़े गुस्से से बोला "अरे यार तुम लोग सोच भी कैसे सकते हो कि मैं डांस करूंगा? सीरियसली मैं डांस करूंगा? तुम लोगों ने कभी मुझे सॉन्ग सुनते हुए या डांस करते हुए देखा है क्या?”

सान्वी झट से बोली "कभी नहीं देखा है इसलिए तो आज देखना चाहते हैं भाई, प्लीज आप मना मत कीजिए ना! प्लीज प्लीज प्लीज मेरी बात मान लीजिए, सिर्फ थोड़ा सा डांस ही तो करना है और मैं आपसे भला क्या ही मांग रही हूं?”

संगम तुरंत बोला “बेशक से तुम मुझसे मेरी जान मांग लो सान्वी, मैं एक पल नहीं लगाऊंगा बच्चा पर डांस? सॉरी मैं डांस नहीं कर सकता और वो भी उस नकचढ़ी के सामने? सीरियसली? उसकी तो मैं शक्ल देखना पसंद नहीं करता!”

ये बोलते हुए वो चित्रांशी की बात ही कर रहा था क्योंकि विहान और सान्वी ने उसे बता दिया था कि उसे चित्रांशी के साथ डांस करना है, साथ में सान्वी भी होगी लेकिन चित्रांशी का नाम सुनकर ही संगम पूरी तरह से चिढ़ गया था।

उसकी बात सुनकर सान्वी की आंखों में आंसू आ गए थे, वो अब मायूस होकर बोली "इट्स ओके अब मैं आपको दोबारा डांस के लिए कहूंगी भी नहीं!”

ये बोलकर वो वहां से जाने लगी और फिर अचानक ही संगम ने उसका हाथ पकड़ कर उसे रोक लि

या था।

सान्वी ने अपनी आंसुओं से भरी आंखों से उसकी तरफ देखा और संगम ने अब एक गहरी सांस ली!

मित्तल मेंशन

जब सान्वी नाराज होकर संगम से दूर जाने लगी तो संगम ने तुरंत उसका हाथ पकड़ कर उसे रोक लिया था, विहान भी उसके साथ ही था!

वो जल्दी से बोला “प्लीज भाई डांस कर लीजिए ना, सान्वी की आंखों में आंसू मुझे बिल्कुल अच्छे नहीं लग रहे!”

संगम ने एक गहरी सांस ली और बोला "ठीक है मैं डांस करने के लिए तैयार हूं!”

जैसे ही उसने कहा सान्वी की आंखों से आंसू तुरंत बंद हो गए थे, जैसे उसकी आंखों से आंसू नहीं बल्कि किसी नल में से पानी बह रहा था और अब सामने वाले ने एकदम से नल बंद कर दिया था और पानी भी तुरंत बंद हो गया!

संगम ने उसके गाल पर अपना हाथ रखा और बोला “मेरी प्रिंसेस की आंखों में मैं एक भी आंसू नहीं देख सकता इसलिए खबरदार अगर तुम रोई तो और रही बात डांस की तो अगर तुम चाहती हो कि मैं डांस करूं तो मैं डांस करूंगा! आई डोंट नो उस बंदरिया के साथ मैं कैसे ही डांस कर पाऊंगा? लेकिन तुम्हारे लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं मेरा बच्चा!”

ये बोलते हुए अब उसने उसके सिर पर अपना हाथ रख दिया था, सान्वी जल्दी से उसके सीने से लगते हुए बोली "थैंक यू सो मच भाई! आप वर्ल्ड के बेस्ट भाई हो…

ये बोलकर वो उससे अलग हुई और फिर संगम ने अब बड़े ही प्यार से उसका हाथ चूम लिया!

सान्वी जल्दी से बोली "बस 5-10 मिनट में ही आपकी डांस परफॉर्मेंस होगी भाई इसलिए प्लीज जल्दी से स्टेज की तरफ आ जाईएगा, मैं जाकर सॉन्ग वगैरा लगवाती हूं!”

ये बोलकर वो विहान के साथ आगे बढ़ गई और फिर संगम अपनी जगह पर खड़ा रह गया, अब उसकी आंखों के सामने चित्रांशी का चेहरा घूम रहा था!

वो तुरंत बोला “ओह गॉड आज पहली बार मुझे अपनी जिंदगी में बेबसी महसूस हो रही है, मैं अपनी लाइफ में कुछ भी कर सकता हूं लेकिन उस बंदरिया के साथ डांस? इंपॉसिबल लेकिन अपनी प्रिंसेस के लिए मुझे ये करना पड़ेगा! ओह गॉड प्लीज मुझे उस बंदरिया के साथ नाचने की हिम्मत देना!”

ये बोलकर उसकी नजर अचानक से ही सामने ड्रिंक काउंटर पर गई, अगले ही पल उसके होठों पर हल्की सी मुस्कुराहट थी।

वो तुरंत ड्रिंक काउंटर पर आया और फिर उसने वाइन का एक गिलास उठाया और उसे जल्दी से खत्म कर दिया, वैसे तो वो ड्रिंक बिल्कुल कम करता था! बस किसी ऑक्शन पर लेकिन अभी फिलहाल उसे चित्रांशी के साथ डांस करने के लिए हिम्मत चाहिए थी तो वो ड्रिंक कर रहा था और फिर वाइन का एक गिलास पीने के बाद वो वहां से जाने लगा, लेकिन अब उसका मन थोड़ी और ड्रिंक करने का कर रहा था तो उसने जल्दी से एक गिलास और उठाया और उसे भी खत्म कर दिया!

तभी स्टेज पर डांस की अनाउंसमेंट होने लगी तो उसने अब जल्दी-जल्दी से दो गिलास उठाएं और फिर उन्हें भी तुरंत खत्म कर दिया, जल्दबाजी के चक्कर में वो कुछ ज्यादा ही ड्रिंक कर बैठा था और अब एक पल के लिए उसकी आंखों के सामने धुंधलापन सा छा गया था!

वो चलने लगा लेकिन अचानक से उसका पैर लड़खड़ाया, वो खुद को संभालते हुए बोला "पहले तो मुझे कभी इतना नशा नहीं हुआ! ये मेरे साथ क्या ही हो रहा है? पर कोई बात नहीं मैं हैंडल कर लूंगा अपने आप को!”

ये बोलकर उसने एक गहरी लंबी सांस ली और फिर स्टेज की तरफ बढ़ने लगा, अब वो बिल्कुल सही चल रहा था या यूं कह ले कि वो प्रॉपर ध्यान देकर चल रहा था इसीलिए सही चल रहा था! अगर वो अपनी नॉर्मल चाल चलता तो अब तक 10-15 बार लड़खड़ा चुका होता!

वही चित्रांशी भी स्टेज के दूसरे कॉर्नर पर खड़ी थी और सोच रही थी कि वो संगम और सान्वी के साथ कैसे ही डांस करेगी? लेकिन उसे उन दोनों को हराना ही होगा और फिर अचानक से ही सान्वी सीढ़ियां चढ़ने लगी, लेकिन फिर यूं ही दर्द से चिल्लाते हुए बोली "मेरा पैर… मुझे मेरे पैर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है भाई!”

ये बोलते हुए उसने तुरंत संगम का हाथ पकड़ा, संगम की आंखें एकदम लाल हो चुकी थी! अब उस पर नशा हावी होने लगा था, उसने सान्वी की तरफ देखते हुए कहा "क्या हुआ मेरी लिटिल प्रिंसेस? तुम्हारे पैर पर चोट लग गई क्या? आओ मैं तुम्हारा पैर ठीक कर दूं, मुझे अपना पैर दो!”

सान्वी ने अजीब सी नजरों से उसे देखा, विहान जल्दी से उस पर झुका और बोला “भाई ने ड्रिंक कर रखी है!”

सान्वी चौकते हुए बोली "अरे बाबा अब क्या होगा? मैं तो यूं ही बहाना बना रही थी ताकि संगम भाई चित्रांशी के साथ अकेले डांस करें, मुझे उन दोनों की केमिस्ट्री देखनी थी लेकिन अब भाई कैसे डांस करेंगे?”

वो तो धीरे बोल रही थी लेकिन संगम को जैसे ही उसकी बात सुनाई दी वो एकदम ललकारते हुए बोला "अरे मैं कैसे डांस करूंगा? मैं तो स्टेज फाड़ कर रख दूंगा मेरी जान, तुम बस देखती जाओ कि अब तुम्हारा भाई क्या करता है? कहां है वो लंगूरी? उसकी तो ऐसी की तैसी! बड़ी आई मेरी फैमिली को बुरा बुरा बोलने वाली, अगर आज मैंने उस बंदरिया की टांगे नहीं तोड़ दी तो मैं भी संगम मित्तल नहीं!”

उसकी बातें सुनते हुए सान्वी और विहान दोनों एक दूसरे की तरफ देख रहे थे और वहीं दूसरी तरफ चित्रांशी खुद में ही मुंह बनाते हुए बोली "अगर आज मैंने इस Seprate Mittal का मि और तल सेपरेट नहीं कर दिया ना तो मैं भी चित्रांशी बंसल नहीं, बहुत गुरूर है ना इस Seprate Mittal को अपने ऊपर? आज इसे पता चलेगा कि इसने किससे पंगा लिया है! इसका सारा एटीट्यूट निकाल कर टमाटरों की चटनी की तरह पीस दूंगी…

अभी वो बोल रही थी कि अचानक से म्यूजिक बजा तो वो तुरंत सीढ़ियां चढ़ते हुए ऊपर की तरफ आई और फिर अगले ही पल उसकी नजर संगम पर गई जो दूसरी तरफ से लड़खड़ाते हुए स्टेज पर आ रहा था।

उसे देखकर ही चित्रांशी ने मुंह बनाया और फिर म्यूजिक सुनकर उसकी आंखें बड़ी हो गई, उसे स्टेज पर आने से पहले कोई और सॉन्ग बताया गया था लेकिन अब ये अजीब सा सॉन्ग सुनकर उसका मुंह बन चुका था! लेकिन इससे पहले कि वो कुछ रिएक्ट करती संगम उसके बिल्कुल करीब आया और फिर अगले ही पल उसने उसके आसपास घूमते हुए उसे अपनी गहरी निगाहों से देखना शुरू किया!

Tere naa’ diyan dhooman pe gaiyan

Tu chandigarh tohn ayi ni….

Tenu dekh ke hoke bharde ne

Khade chowkan vich sipahi ni

उसे देखते हुए संगम बड़ी ही अदा से अपनी आईब्रो को कभी ऊपर तो कभी नीचे की तरफ हिलाते हुए अपने चेहरे के एक्सप्रेशंस बदल रहा था और चित्रांशी उसे घूर-घूर कर देख रही थी और अब संगम ने उसकी ठोडी के नीचे अपनी दो उंगलियां रखते हुए उसकी ठोडी पर बने हुए तिल की तरफ इशारा किया!

Thoddi te kala til kudiye

Thoddi te kala til kudiye

Jyon daag ae chand de tukde te

चित्रांशी उसे और भी ज्यादा घूर कर देखने लगी थी, उसने संगम के सीने पर अपना हाथ रखते हुए उसे खुद से हल्का सा दूर किया और फिर अगले ही पल वो वहां से जाने लगी! लेकिन संगम ने तुरंत उसे वापस अपनी तरफ खींचा और बड़ी ही अदा से बोला “क्या हुआ Wild Kitten? तुमने हार मान ली क्या?”

उसकी बात सुनकर चित्रांशी ने गुस्से से दांत पीस लिए थे, वो संगम के साथ इस सॉन्ग पर डांस नहीं करना चाहती थी लेकिन अब अचानक ही उसने संगम की शर्ट पर लटके हुए उसके गॉगल्स एकदम से खींचे और फिर उन्हें अपनी आंखों पर लगा लिया!

संगम ने हैरानी से उसकी तरफ देखा और फिर तुरंत उसके साथ डांस करने लगा, अब तक चित्रांशी भी मुंह बना रही थी लेकिन अब वो भी अपने हाथों को आगे की तरफ घूमाते हुए बड़े ही मजे के साथ डांस कर रही थी।

उन दोनों को यूं देखते हुए पूरी फैमिली हैरान रह गई थी, स्नेहा ने तो कभी नहीं सोचा था कि संगम इस तरह से भी डांस कर सकता है और वो भी चित्रांशी के साथ…

तभी सान्वी उसके साथ आकर खड़ी हुई और मुस्कुराते हुए बोली "मजा आ रहा है ना मॉम?”

स्नेहा ने चौकते हुए पूछा “ये सब तुमने किया?”

सान्वी ने तुरंत अपना चेहरा हां में हिला दिया, स्नेहा हंसने लगी थी! सान्वी ने जो हरकत की थी अगर यही हरकत किसी और ने की होती और बाद में संगम को पता चलता तो संगम सामने वाले की जान भी ले सकता था, लेकिन सान्वी के लिए उसे बिल्कुल टेंशन नहीं थी क्योंकि वो जानती थी सान्वी बेशक से कुछ भी क्यों ना कर दे संगम कभी उसे डांट नहीं सकता! अब वो संगम और चित्रांशी के डांस को और भी ज्यादा इंजॉय कर रही थी….

वही चित्रांशी स्टेज पर बड़ी ही अदा से चल रही थी और संगम उसके पीछे झुका हुआ उसकी कमर की तरफ देखते हुए उसके पीछे-पीछे चल रहा था।

Sadkon pe chale jab

Ladkon ke dilon mein tu

Aag laga de baby, Fire!

चित्रांशी अब अचानक से उसकी तरफ घूमी, संगम एकदम से रुक गया था और अब चित्रांशी उसकी तरफ बढ़ रही थी! उसने अपने नाक के नीचे अपनी उंगली रखी हुई थी जैसे संगम को अपने नखरे दिखा रही हो!

Nakli se nakhre tu kare

Jab dekhe humein

Jhooti liar!

Kala kala chasma jachta tere mukhde pe

Jaise kala til jachta hai tere chin pe

अब अचानक से संगम नीचे की तरफ झुका और अगले ही पल उसने अपना चेहरा चित्रांशी की कमर के पास टिकाया और फिर अपने चेहरे से उसकी कमर को हल्का-हल्का टक्कर देने लगा, चित्रांशी भी बड़ी अदा से अपनी कमर को मटका रही थी।

Apni adaaon se zyada nahi to

10-12 ladke to maar hi deti hogi tu din me

अब वो अपनी जगह से खड़ा हुआ और बड़े ही दिलकश अंदाज में उसने अपने सीने पर अपना हाथ रखा और ऐसे अपनी चेस्ट को सहलाने लगा जैसे चित्रांशी की अदाएं उसकी जान ले रही हो!

वही चित्रांशी अब एक बार फिर से उसके करीब आई और उसने उसके सीने पर अपना हाथ रखकर उसे हल्का सा धक्का दिया और फिर अपनी उंगली से ना में इशारा करने लगी!

Tujh jaise 36 phirte hain

Meri wargi aur na honi ve

wargi aur na honi ve

wargi… aur na honi ve

अब उसने संगम को देखते हुए मुंह बनाया और फिर बड़ी ही अदा से अपने चेहरे के नीचे हाथ रखते हुए अपनी खूबसूरती को फ्लांट करने लगी!

Tu munda bilkul desi hai

Main Katrina ton sohni ve

अब उसने अपने सीने पर अपना हाथ रखा और फिर गहरी गहरी सांसे लेते हुए तरह-तरह के मुंह बनाने लगी!

Haay.. main fed up ho gaiyaan mundeya

Haay.. main fed up ho gaiyaan mundeya

Sun sun ke dukhde ve

संगम ने अचानक से उसे गोल घुमाया और फिर एक बार फिर से नीचे की तरफ झुका और अपना चेहरा उसकी कमर से लगाते हुए बार-बार अपना चेहरा उसकी कमर से टकराने लगा और चित्रांशी भी बड़ी अदा से अपनी कमर को हिला रही थी।

Menu kala chashma…

Ho menu kala kala kala…

Ho menu kala chasma jachda ae

यूं ही वो दोनों बड़ी अदा से एक दूसरे के साथ डांस कर रहे थे और अब पूरी फैमिली उन दोनों के लिए क्लैपिंग करने लगी थी।

संगम अब उसकी कमर पर अपना हाथ रखते हुए ऊपर की तरफ उठा और अगले ही पल उसने चित्रांशी को बिल्कुल अपने करीब खींच लिया! अभी तो उन दोनों का सॉन्ग भी खत्म नहीं हुआ था, उन्हें आगे डांस करना था लेकिन संगम अब चित्रांशी के चेहरे पर झुका और बोला "वैसे मैंने सोचा नहीं था तुम इतना अच्छा डांस करोगी Wild Kitten! मुझे ये बताओ डांस के अलावा और क्या-क्या कर लेती हो तुम?”

चित्रांशी जल्दी से बोली “ये क्या बदतमीजी है? छोड़िए मुझे! ये क्या कर रहे हैं आप मेरे साथ? सब लोग हमें देख रहे हैं, आप मेरे साथ अकेले में नहीं है जो आप मेरे साथ कुछ भी करेंगे!”

संगम तुरंत बोला "तुम तो ऐसे बोल रही हो जैसे अकेले में मैं तुम्हें किस करता हूं Wild Kitten और अगर संगम मित्तल को किसी को किस करनी है ना तो उसे अकेले में किस करने की जरूरत नहीं है, वो सबके सामने भी किस कर सकता है! करके दिखाऊं क्या?”

उसकी बात सुनकर चित्रांशी के होश उड़ गए, अब तक तो संगम और उसके बीच हमेशा लड़ाई और बहस ही हुई थी और आज अचानक से संगम उसे किस करने के लिए बोल रहा था।

उसका गला सूखने लगा था और अब

संगम उसके चेहरे पर और भी ज्यादा झुकने लगा, उसने चित्रांशी के सिर के पीछे अपना हाथ रख लिया था और उसके होंठ चित्रांशी के होठों को बस छूने ही वाले थे।

चित्रांशी हैरानी से संगम की तरफ देख रही थी जो पूरी तरह से उसके ऊपर झुका हुआ था और अब वो उसके होठों को किस करने की बात कर रहा था।

वो अब उसके और भी ज्यादा करीब होने लगा और उसके होठ चित्रांशी के होठों को बस छूने ही वाले थे कि अचानक से वहां पर लाइट चली गई और लाइट जाते ही चित्रांशी को ऐसा लगा जैसे संगम उसके ऊपर से हट गया हो!

उसने तुरंत अपना हाथ ऊपर उठाया और फिर संगम के चेहरे पर रखने की कोशिश की, लेकिन उसका हाथ हवा में झूल गया और फिर अगले 5-7 सेकंड में ही लाइट आ भी गई लेकिन अब उसकी आंखों के सामने से संगम जा चुका था।

वही विहान और सान्वी दोनों ने संगम को संभाला हुआ था, संगम का एक हाथ विहान के कंधे पर और दूसरा हाथ सान्वी के कंधे पर था।

सान्वी जल्दी से बोली "आई एम सो सॉरी भाई, मुझे लगता है आपने ये ड्रिंक मेरी वजह से की है! आप डांस नहीं करना चाहते थे और मैंने आपको मजबूर किया तो शायद इरिटेट या फ्रस्ट्रेटेड होकर आपने ड्रिंक कर ली होगी और अब अगर गलती से भी आप ड्रिंक करने के बाद चित्रांशी के साथ ऐसा वैसा कुछ कर देते तो ना जाने क्या ही बवाल हो जाता? वो तो वैसे भी किसी ज्वालामुखी की तरह फूटती रहती है, अगर आपने उसे स्टेज पर किस कर दिया होता तो…

उसकी बात पूरी होती उससे पहले ही विहान बोला "रिलैक्स सान्वी तुम्हारी वजह से कुछ नहीं हुआ है और ऐसा वैसा कुछ भी नहीं होता, हमने सब कुछ संभाल लिया ना! पर अब हमें संगम भाई को अंदर लेकर जाना होगा, वो नशे में है और तुम जानती हो नशे में वो एकदम अलग इंसान बन जाते हैं!”

जैसे ही उसने कहा संगम ने तुरंत उसके कंधे पर से अपना हाथ हटाया और फिर वापस उसकी तरफ घूमते हुए उसके कंधे पर दोबारा अपना हाथ रख दिया, लेकिन इस बार उसका तरीका बिलकुल अलग था!

वो विहान की तरफ देखते हुए बोला “संगम मित्तल ड्रिंक करने के बाद अलग इंसान नहीं बनता है विहान, संगम मित्तल है ही सबसे अलग! उसके जैसा ना कोई है ना कोई हो सकता है और तुम लोग इतने परेशान क्यों हो रहे हो? मैं कौन सा यूं ही किसी को किस कर रहा था? अरे वो तो Wild Kitten थी और Wild Kitten के साथ मैं कुछ भी कर सकता हूं, यू नो उसका और मेरा हिसाब चलता रहता है!”

उसकी बातों पर विहान और सान्वी दोनों एक दूसरे की तरफ देख रहे थे, सान्वी ने संगम का हाथ पकड़ा और बोली "ओके फाइन भाई! हम मानते हैं आपकी बात कि आपका चित्रांशी से हिसाब चलता रहता है, लेकिन प्लीज अब आप मेरी बात मान लीजिए ना!”

जैसे ही उसने कहा संगम में बड़े प्यार से उसका चेहरा अपने हाथों में थामा और बोला "अरे मेरी जान तुम इतनी परेशान क्यों हो रही हो? तुम्हारे भाई ने कुछ गलत किया क्या? अच्छा तुम बताओ तुम्हें अपने भाई पर गुस्सा आ रहा है? तुम बताओ तुम क्या चाहती हो? जो मेरी लिटिल प्रिंसेस कहेगी वही होगा, मेरी लिटिल प्रिंसेस अगर कहेगी कि मैं जाकर उस चित्रांशी से माफी मांगू तो आई प्रॉमिस! मैं ना सिर्फ उससे माफी मांगूंगा बल्कि उसके सामने Squats भी लगाऊंगा, तुम बताओ तुम क्या चाहती हो?”

उसकी बातों पर सान्वी मुस्कुरा रही थी, वैसे ही संगम उससे हद से ज्यादा प्यार करता था और जब कभी वो नशे में होता था तो उसकी बातें ही अलग होती थी।

सान्वी जल्दी से बोली "अगर मैं सच में आपको ऐसा करने के लिए कहूंगी तो आप करोगे क्या?”

संगम ने उसके सामने अपना सर झुकाया और बोला "प्रिंसेस को मैं किसी चीज के लिए मना कर सकता हूं क्या? तुम बताओ प्रिंसेस मुझे क्या करना है? तुम जो कहोगी मैं करूंगा!”

विहान जल्दी से बोला "अरे तुम पागल हो गई हो क्या सान्वी? ये क्या किए जा रही हो? प्लीज आग से खेलना बंद करो, अगर गलती से भी नशे की हालत में संगम भाई ने मेरी साली…

उसकी बात पूरी होती उससे पहले ही संगम बोला "तुम्हारी आधी साली मेरी पूरी घरवाली है सो जस्ट Keep Your Mouth Shut, वरना जो तुम्हें आधी बीवी मिल रही है ना उसे भी मैं अपनी पूरी साली बना लूंगा!”

विहान को उसकी बातें सुनते हुए हंसी आ रही थी, सान्वी जल्दी से बोली "ओके भाई अगर आप इतना कह रहे हैं तो मुझे भी जानना है कि आप मेरे लिए सच में चित्रांशी से सॉरी बोल सकते हैं या नहीं? इसलिए जाइए और जाकर अभी उसे सॉरी बोलकर आइए कि आपने उसे बेवजह सुनाया, आपको उससे लड़ाई नहीं करनी चाहिए थी और हां इतना ही नहीं आपको उसकी तारीफ भी करनी है!”

संगम मुस्कुरा कर बोला "जो तुमने कहा है मैं वही करूंगा, मुझे बस 5 मिनट दो!” ये बोलकर वो अपने लड़खड़ाते हुए कदमों से पीछे की तरफ घुमा और अगले ही पल उसकी नज़रें चित्रांशी को ढूंढ रही थी।

सामने ही उसे चित्रांशी पानी पुरी स्टॉल के पास खड़ी हुई नजर आई, वो उसकी तरफ देखकर मुस्कुराया और बोला "पानीपुरी पगलू!” ये बोलकर वो आगे की तरफ आया…

वही चित्रांशी आराम से अपनी पानीपुरी एंजॉय कर रही थी और अब तक तो उसने दो पानी पुरी खा भी ली थी।

अभी वो तीसरी पानी पुरी को अपने मुंह के अंदर डाल ही रही थी कि संगम उसके सामने आकर खड़ा हुआ, अगले ही पल उसकी आंखों के सामने वो पल घूम रहा था जब संगम ने उसके मुंह से पानी पूरी निकाल कर डस्टबिन में फेंक दी थी! लेकिन इससे पहले कि संगम अब ऐसी कोई हरकत करें उसने तुरंत उस पानी पुरी को अपने मुंह के अंदर की तरफ धकेल दिया!

संगम हंसा और बोला "आराम से Wild Kitten पानी पूरी कहीं भाग नहीं रही है, तुम आराम से पानी पुरी खा सकती हो और अगर तुम्हारा यहां पर पानी पुरी खाने के बाद भी मन ना भरे तो तुम एक काम करना! इस वाले आदमी को अपने साथ बंसल हाउस ले जाना और वहां पर आराम से जितनी पानी पुरी खानी है उतनी पानी पुरी खाना, ये आदमी तब तक वहीं पर रहेगा जब तक तुम्हारा मन ना भर जाए!”

चित्रांशी हैरानी से उसकी तरफ देख रही थी और वो आदमी भी जो चित्रांशी के लिए पानी पुरी लगा रहा था।

संगम एक बार फिर से बोला "लेकिन अभी फिलहाल तुम्हें अपनी पानी पुरी की रेस पर ब्रेक लगानी होगी क्योंकि मुझे तुमसे कुछ बात करनी है और वो बात मैं यहां इस आदमी के सामने नहीं कर सकता, You Know Personal Talk?”

चित्रांशी जल्दी से बोली "लेकिन मुझे आपके साथ कोई बात नहीं करनी क्योंकि आप बात तो करते ही नहीं हो, आप बस लड़ाई करते हो और अभी मेरा मन लड़ाई करने का बिल्कुल…

उसकी बात पूरी होती उससे पहले ही संगम ने उसका हाथ पकड़ा और फिर अपने दूसरे हाथ से उसके हाथ में पकड़ी हुई पानी पुरी की कटोरी को साइड में रखा और बोला "ऐसे कैसे तुम मुझसे बात नहीं करोगी? मेरी Wild Kitten अगर मुझसे बात नहीं करेगी तो और किससे करेगी?” ये बोलकर वो तुरंत उसे वहां से साइड ले जाने लगा!

चित्रांशी हैरानी से उसकी तरफ देख रही थी, वो जल्दी से बोली "अरे कम से कम पानी पुरी तो एक आधी और खा लेने देते! उसके बाद कर लेते बात क्योंकि आपसे बात करने के बाद तो मेरा जहर खाने का मन करेगा पानी पूरी नहीं!”

ये बोलते हुए वो उससे अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन संगम उसे लेकर साइड में आया और फिर दूसरे ही पल उसने चित्रांशी को पीछे दीवार से लगाया!

चित्रांशी की हार्टबीट एक पल के लिए स्किप हो गई, वो अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से संगम को देख रही थी और अब संगम पूरी तरह से उसके ऊपर झुका!

उसने अपना एक हाथ चित्रांशी की कमर पर रखा और दूसरे से उसके गालों पर आए हुए बालों को पीछे करते हुए बोला "यू नो व्हाट तुम बहुत खूबसूरत हो!”

चित्रांशी की धड़कने और भी ज्यादा तेज होने लगी, आज तक उसकी तारीफ तो बहुत लोगों ने की थी लेकिन संगम उसकी तारीफ करेगा ऐसा उसने कभी नहीं सोचा था!

चित्रांशी ने उसके माथे पर अपना हाथ रखा और उसका टेंपरेचर चेक करते हुए बोली "आप ठीक तो है ना मिस्टर मित्तल? कहीं आपको बुखार वुखार तो नहीं हो गया है? आप ऐसी बहकी बहकी बातें…

उसकी बात पूरी होती उससे पहले ही संगम ने उसका हाथ अपने हाथ में थामा और फिर उसके हाथ की तरफ देखते हुए बोला "Wow तुमने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई है, मुझे तुम्हारी मेहंदी देखनी है कि क्या तुम्हारी मेहंदी भी तुम्हारी जितनी खूबसूरत है या नहीं?”

ये बोलते हुए वो गौर से उसके हाथों को देख रहा था और फिर उसकी नजर सीधा उसके हाथ पर लिखे हुए नाम पर गई जो था Separate Mittal और जैसे ही उसने वो नाम देखा संगम के चेहरे पर गुस्सा झलकने लगा था।

वो तुरंत बोला "Who The fuck Is Separate Mittal? तुम्हारी हिम्मत भी कैसे हुई किसी और का नाम अपने हाथ पर लिखवाने की?”

उसकी बात सुनकर चित्रांशी चौक गई, अब उसने भी जल्दी से अपने हाथ की तरफ देखा और उस पर Separate Mittal लिखा हुआ देखकर उसके होश उड़ गए थे।

वो जल्दी से बोली "ये… ये क्या है? और ये कब हुआ? मेरे हाथों पर Separate Mittal…

इसके आगे वो कुछ कहती उससे पहले ही संगम उसकी तरफ देखते हुए बोला "मैंने तो अभी-अभी तुम्हें खूबसूरत कहा था लेकिन तुम तो धोखेबाज निकली Wild Kitten, मैंने सोचा भी नहीं था कि तुम ऐसे किसी और का नाम अपने हाथ पर लिखवाओगी! How Can You Do This To Me? तुम्हारी हिम्मत भी कैसे हुई मुझे धोखा देने की? और कौन है ये Separate Mittal? अभी इसी वक्त बताओ मुझे, अगर मैंने इसका सब कुछ Separate नहीं कर दिया तो मैं भी संगम मित्तल नहीं!”

चित्रांशी अब और भी ज्यादा हैरान हो रही थी, एक तो उसके हाथ पर संगम का नाम! बेशक से Separate लिखा हुआ था लेकिन उसके लिए तो Separate संगम ही था और ऊपर से संगम ही Separate Mittal के बारे में पूछ रहा था, ना तो वो उसे ये बता सकती थी कि ये उसका नाम है और ना ही ये बता सकती थी कि Separate वही है!

संगम ने अब उसके सिर के पीछे अपना हाथ रखते हुए उसके बालों में अपनी उंगलियां उलझाई और बोला "अभी इसी वक्त मुझे बताओ ये Separate Mittal कौन है? वरना मैं तुम्हें पनिशमेंट दूंगा Wild Kitten और वो पनिशमेंट तुम्हारे लिए आसान नहीं होगी!”

चित्रांशी अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से उसकी तरफ देख रही थी और संगम ने अब एक बार फिर से कहा “मुझे बताओ Wild Kitten ये Separate Mittal कौन है वरना…

चित्रांशी ने तुरंत पूछा “वरना क्या?”

अगले ही पल संगम ने उसके होठों के बिल्कुल करीब अपने होठ किए और बड़ी ही इंटेंस वॉइस में बोला “वरना I Will Kiss You!”

चित्रांशी गुस्से से बोली "क्या?”

लेकिन इसके आगे वो कुछ कहती उससे पहले ही संगम ने उसके होठों पर अपने होठ रख दिए

थे और उसे हल्का-हल्का किस करना शुरू कर दिया था, चित्रांशी की आंखें फटी की फटी रह गई!

Write a comment ...

Moon Face ✨✨

Show your support

Please Support Me As Much As You Can Guyz!!!

Recent Supporters

Write a comment ...