
चित्रांशी विहान और लक्षिता तीनों ने खाना खा लिया था और उधर संगम भी सबके साथ खाना खाकर फ्री हो चुका था तो स्नेहा उसे अपने साथ वापस हॉल में ले आई थी! सान्वी भी वहां पर थी और वो तो रस्म के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी!
आभा ने ऑलरेडी सारी तैयारी करवा रखी थी, नीचे जमीन पर गद्दे बिछाए हुए थे और दो बड़ी परात में काफी सारा दूध भरा हुआ था जिनमें गुलाब की कुछ पंखुड़ियां भी गिरी हुई थी।





















Write a comment ...