
शाम का वक्त हो चुका था, डॉक्टर दक्षम का चेकअप करके जा चुके थे! दक्षम की हालत में सुधार देखकर रावत फैमिली में सब फिलहाल बहुत खुश थे और सबसे ज्यादा जो इंसान खुश था वो कोई और नहीं आराध्या ही थी।
आराध्या इस वक्त नीचे हॉल में थी, Cherry उसकी तरफ देखते हुए बोली "मैंने कहा था ना तुमसे सब कुछ बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा! देखा दक्षम भी अब धीरे-धीरे पूरी तरह से ठीक हो रहा है, डॉक्टर ने कहा है कि वो दो-चार दिनों में ही अच्छे से चलने फिरने लगेगा और ये बात तो तुम खुद ही बता रही हो कि उसे इस प्रेगनेंसी से कोई प्रॉब्लम नहीं है बल्कि वो भी अब इस प्रेगनेंसी को रखना चाहता है तो मुझे लगता है अब तुम्हें किसी चीज की फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है!”






















Write a comment ...