
सारिका गुस्से से प्रिशा की तरफ देख रही थी, उसे आदित से कुछ बात करनी थी और वो भी पर्सनल में! हालांकि बात तो सिर्फ बहाना था, वो बस आदित से अपनी नजदीकी बनाना चाहती थी! उसे सिर्फ आदित से एक रोल नहीं चाहिए था बल्कि वो उसके साथ रिलेशनशिप में आना चाहती थी, उससे शादी करना चाहती थी! तभी तो वो पूरे दीवान अंपायर की मालकिन बनती लेकिन उसे प्रिशा अपने रास्ते में आती हुई नजर आ रही थी, वो पहले ही प्रिशा को पसंद नहीं करती थी और अब प्रिशा का उससे बदतमीजी से बात करना तो उसे और भी ज्यादा गुस्सा दिला रहा था।
प्रिशा को भी गुस्सा आ रहा था और गुस्से के साथ-साथ उसे तकलीफ भी हो रही थी क्योंकि आदित तो उसका बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहा था और अब वो मुंह फुला कर बेड पर बैठ गई, उसने भी ठान लिया था कि वो सारिका को आदित के साथ यूं अकेला छोड़कर तो बिल्कुल भी नहीं जाएगी!





















Write a comment ...