
रिदय मान्यता को खींचते हुए अंदर की तरफ लेकर जा रहा था, मान्यता उसे खुद को छोड़ने के लिए बोल रही थी लेकिन रिदय उसे छोड़ ही नहीं रहा था! मान्यता को उस पर ऑलरेडी बहुत ज्यादा गुस्सा था, गुस्सा तो शायद बहुत छोटा शब्द था… उसे तो रिदय से नफरत हो चुकी थी लेकिन अब उसे रिदय पर और भी ज्यादा गुस्सा आ रहा था पर उसने अपना हाथ छुड़ाने की पूरी कोशिश की, पर रिदय से अपना हाथ छुड़ा नहीं पाई और अब रिदय उसे अपने रूम में लेकर आया!
मान्यता जोरों से चिल्लाते हुए बोली "यू नो व्हाट पहले मुझे लगा था तुम एक घटिया इंसान हो, लेकिन मैं गलत थी तुम तो इंसान ही नहीं हो! घटिया इंसान तो छोड़ो तुम एक जानवर हो जो दूसरों को भी जानवर समझते हो, उनके साथ किसी भी तरह बर्ताव करते हो!”





















Write a comment ...