
धड़कन ने तो हल्दी लगवाने से ही मना कर दिया था ये बोलकर कि उसे हल्दी से एलर्जी है और फिलहाल सरगम भी उसका साथ दे रही थी लेकिन ऋषभ को हल्दी से कोई प्रॉब्लम नहीं थी तो अब सब लोग उसके चेहरे पर हल्दी लगा रहे थे और साथ ही साथ मान्यता और रिदय के चेहरे पर भी…
मान्यता को उन सब चीजों में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं था, उसका तो शादी की किसी रस्म को करने का मन नहीं था! रिदय के साथ तो सांस लेना भी उसके लिए भारी था लेकिन अपनी फैमिली की खुशी के लिए वो सब कुछ कर रही थी पर रिदय का मुंह बना हुआ था, कोई भी उसे हल्दी लगाता तो वो बस सामने वाले को घूर कर देखता रहता पर सरगम और बाकी सब भी कहां पीछे हट रहे थे? वो जबरदस्ती ही उसके चेहरे पर हल्दी लगा रहे थे।





















Write a comment ...