
अधिराज बहुत अच्छी तरह से जानता था कि उसकी दादी धड़कन को पसंद नहीं करती, लेकिन वो उनकी शादी को मानने से इनकार कर देंगी इस बात का अंदाजा उसे नहीं था और अब वहां शिवानी को देखकर तो उसे और भी ज्यादा हैरानी हो रही थी।
वो अब थोड़ा सा सख्त हुआ और अपनी दादी की तरफ देखते हुए बोला "ठीक है अगर आप धड़कन को मेरी बीवी मानने से मना कर रही है और उसे इस घर के अंदर लाने से इनकार कर रही है तो ठीक है, वो इस घर में नहीं आएगी लेकिन फिर वो यहां से अकेली नहीं जाएगी उसके साथ मैं भी जाऊंगा! धड़कन मेरी बीवी है और मैं उसका साथ नहीं छोड़ सकता, अगर आपको उसका इस घर में आना मंजूर नहीं तो ठीक है! फिर आज से मेरा भी इस घर से कोई रिश्ता नहीं…





















Write a comment ...