
रिदय इतना ज्यादा नशे में था कि जैसे ही मान्यता ने उसे धक्का दिया, वो तुरंत नीचे जमीन पर जाकर गिरा और अब वो गुस्से से मान्यता की तरफ देख रहा था।
वही मान्यता भी गहरी गहरी सांसे ले रही थी, वो आराम से सो रही थी लेकिन रिदय ने आकर उसकी नींद डिस्टर्ब कर दी थी! अगर गलती से भी वो पानी उसके ऊपर गिर जाता तो वो पूरी तरह से गीली हो जाती और उसे आधी रात को कपड़े बदलने पड़ते और वैसे भी उसे रिदय पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा था! यहां उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद करके वो क्लब में एंजॉय कर रहा था…





















Write a comment ...