
मान्यता की सांसे उखड़ने लगी तो रिदय ने उसके होठों को छोड़ दिया, मान्यता अब हैरानी से रिदय की तरफ देख रही थी और सोच रही थी कि क्या वो सच में रिदय को किस कर रही थी? वो कैसे ही उसे किस कर सकती है? वो कितना परेशान करता है उसे लेकिन उसे जवाब देने की बजाय उसे क्या होने लगा है जो वो जवाब देना तो दूर की बात, उसकी हरकतों के सामने हार मान रही है और अब तो उसने उसे किस करना भी शुरू कर दिया है!
रिदय ने अब उसे बेहद इंटेंस नजरों से देखते हुए कहा “अब जाओ और जाकर अपनी क्लास अटेंड करो और खबरदार अगर क्लास के अलावा और किसी चीज पर भी ध्यान दिया तुमने तो, पहले मेरी नजर पूरे कॉलेज पर होती थी! कहां क्या हो रहा है और क्या नहीं ये सब मुझे पता होता था लेकिन अब मेरी नजर सिर्फ तुम पर रहेगी और अगर मैंने देखा कि मेरी बेबी गर्ल किसी और के पास जा रही है, किसी और से बातें कर रही है और किसी से हंस-हंस कर बातें कर रही है तो ऐसी पनिशमेंट दूंगा ना मैं अपनी बेबी गर्ल को कि वो याद रखेगी!”





















Write a comment ...