
इश्क अग्नि को कॉल कर रही थी, इस वक्त उसका दिल हद से ज्यादा बेचैन हो रहा था! लगभग 10-12 बार उसने अग्नि को कॉल कर लिया था लेकिन एक बार भी अग्नि का नंबर नहीं लगा था!
बिस्तर से उठकर वो बालकनी की तरफ आ गई थी, उसकी निगाहें दरवाजे की तरफ टिकी हुई थी कि कब अग्नि की गाड़ी अंदर आए लेकिन लगभग से आधा घंटा यूं ही बीत गया था! रात के 2 बज चुके थे और अभी तक अग्नि नहीं आया था…






















Write a comment ...