
अग्नि का चेहरा इस वक्त गुस्से से लाल था क्योंकि यूलियाना ने उसके गाल को किस किया था, लेकिन इससे पहले कि वो उसे कुछ कहता यूलियाना मुस्कुराते हुए वहां से चली गई थी और उसके जाने के बाद अग्नि ने अब वॉशरूम के दरवाजे की तरफ देखा जहां पर इश्क गई थी!
कुछ पल वो अपनी जगह पर खड़ा रहा, बेशक से वो नशे में था और फिर उसके बाद डॉक्टर ने उसे बेहोशी के इंजेक्शन लगा दिए थे लेकिन वो बहुत अच्छी तरह से जानता था कि उसके हाथ पर जो बैंडेज है वो नॉर्मल बैंडेज नहीं है! वो किसी डॉक्टर ने ही उसका ट्रीटमेंट किया है और इतना तो उसे कंफर्म था कि यूलियाना तो ऐसा कुछ करने से रही, मतलब कंफर्म था कि इश्क ने ही डॉक्टर को बुलाया था और उसके हाथ पर बैंडेज करवाई थी






















Write a comment ...