
सृष्टि की बातें सुनते हुए प्रणय का चेहरा थोड़ा सख्त हो गया था, अब उसने पलट कर सृष्टि की तरफ देखा और बोला "अगर आप लोगों को अपने फैसले पर इतना ही पछतावा हो रहा है तो आप एक काम क्यों नहीं करते? इस शादी को पूरी तरह से खत्म कर दीजिए ना, मैं तो पहले ही पाखी से डिवोर्स लेने के लिए तैयार हूं तो आप लोग उसे भी डिवोर्स के लिए मना ही लीजिए!”
उसकी बात सुनकर सृष्टि हैरानी से उसकी तरफ देखती रह गई, वो तो प्रणय को यूं ही सुना रही थी ताकि उसे जरा रिलाइज हो कि वो यूं ही पाखी का दिल नहीं दुखा सकता लेकिन यहां तो प्रणय ने और भी ज्यादा घटिया बात कर दी थी!























Write a comment ...