
तनीषा हैरानी से दक्षम की तरफ देख रही थी, अब वो अपनी जगह से उठी और दक्षम के पास आकर बोली "मैं तुम्हारी बातों का मतलब नहीं समझी दक्षम! आखिर तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है? किन लोगों की बात कर रहे हो तुम? आज तक तुमने मुझे कभी नहीं बताया कि तुम कहां से हो? आई मीन यहां पर आकर तुमने बहुत कुछ हासिल कर लिया, मैं तो तुम्हारी मदद करना चाहती थी लेकिन कभी तुमने मेरी मदद भी नहीं ली! सब कुछ अपने दम पर हासिल किया, कभी तुमने मुझे अपनी फैमिली के बारे में नहीं बताया! आर्यम इंडस्ट्रीज को तुमने मेरे सामने शुरू किया था और अब ये इंडस्ट्रीज लंदन की टॉप इंडस्ट्रीज में शामिल हो चुकी है और मैं तो ये भी नहीं जानती कि आखिर तुम हो कौन? प्लीज मुझे अपने बारे में बताओ ना!”























Write a comment ...