
अधिराज ने इतना बेबस आज तक कभी महसूस नहीं किया था जितना वो आज कर रहा था, उसकी आंखों के सामने उसकी Heart गन पॉइंट पर थी और वो कुछ नहीं कर पा रहा था! उसका दिल इस वक्त जैसे धड़कने से ही इनकार कर रहा था, अगर गलती से भी ऋषभ ने गोली चला दी और उसकी Heart को कुछ हो गया तो वो पूरी जिंदगी खुद को माफ नहीं कर सकता था और माफ करना तो दूर की बात वो जी ही नहीं सकता था! अगर धड़कन को कुछ भी हो जाता तो इतना तो कंफर्म था कि अगले ही पल अधिराज अपनी जान भी दे देता!
शिवानी अब हंसते-हंसते रुकी और अधिराज की तरफ देखते हुए बोली "ये ऋषभ तो तुम्हारे बारे में नहीं सोच रहा लेकिन मैं तो तुमसे प्यार करती हूं अधिराज! मैं तो तुम्हारे बारे में सोच सकती हूं, इन फैक्ट मैं तुम्हारे बारे में नहीं सोचूंगी तो और कौन ही सोचेगा? इसलिए मेरे पास तुम्हारे लिए एक ऑप्शन है!”























Write a comment ...