
डॉक्टर धड़कन की सर्जरी कर रहे थे और स्वर और अधिराज दोनों ऑपरेशन थिएटर के बाहर खड़े थे, इस वक्त उन दोनों का सर बुरी तरह से दर्द हो रहा था! दोनों को ही धड़कन की चिंता हो रही थी, अधिराज का तो मन कर रहा था कि वो ऑपरेशन थिएटर के अंदर चला जाए और अपनी Heart को अपने सीने से लगा ले! उसका दिल भारी होता जा रहा था और खुद को पूरी तरह से कंट्रोल में रखने के बावजूद भी अब एकदम से उसका कंट्रोल छूट गया और वो तुरंत ऑपरेशन थिएटर के अंदर जाने लगा, लेकिन तभी अंदर से दरवाजा खुला और डॉक्टर बाहर की तरफ आए!























Write a comment ...