
मित्तल मेंशन में, स्नेहा सुमित्रा जी की बातें सुनकर बिल्कुल फ्रीज हो गई थी। वहीं, अंगद को जैसे ही पता चला कि स्नेहा ने दोपहर में पपीता खाया, उसका हाथ एकदम से रुक गया और वो गुस्से से स्नेहा की तरफ देखने लगा।
स्नेहा जल्दी से बोली, "मुझे पता नहीं था कि प्रेगनेंसी में पपीता नहीं खा सकते हैं। लेकिन ट्रस्ट मी, मैने ज़रा सा भी पपीता नहीं खाया। मैं बस वो खाने ही वाली थी कि सासू माँ आ गईं और उन्होंने मुझे रोक दिया। फिर बाद में पूरी लिस्ट भी बता दी कि प्रेगनेंसी में क्या-क्या नहीं खा सकते और अब मैं पूरा ध्यानरखूंगी! "























Write a comment ...