
ज़ोरांश इस वक्त किसी सोच में डूबा हुआ था, वो अपनी दादी की बातों के बारे में सोच रहा था! उसकी दादी ने साफ-साफ कहा था कि वो कुछ ही देर में आने वाली है, मतलब उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा क्योंकि उसकी दादी इंडिया नहीं रहती थी बल्कि लंदन में रहती थी और अगर उन्होंने कॉल किया है तो ओबवियस सी बात है फ्लाइट से निकलकर ही किया होगा और एयरपोर्ट से सिंह विला आने में ज्यादा टाइम नहीं लगने वाला था।
उसकी नजर अब कुहू पर गई जो मोमो के साथ बेड पर बैठी थी, वो कुछ सोचते हुए बोला "मेरे पास इतना टाइम भी नहीं है कि मैं कुहू को किसी जगह पर भेज सकूं इसलिए मुझे ही अब कुछ करना होगा!”























Write a comment ...