
अव्यांश हैरानी से अफसाना की तरफ देख रहा था जो उसे सिगरेट पीने की इजाजत दे रही थी जबकि जब वो प्रेग्नेंट हुई थी तो उसने बस अव्यांश से एक ही रिक्वेस्ट की थी कि जब भी वो उसके पास हो तो स्मोक थोड़ा कम करें ताकि बच्चे को कोई प्रॉब्लम ना हो और इस चीज के लिए तो अव्यांश खुद रेडी था, वो भी अफसाना के आसपास होते हुए स्मोक नहीं करता था लेकिन उसे ये नहीं पता था कि अफसाना को अब सिगरेट की स्मेल अच्छी लगने लगी है और ये ऐसा क्यों है? ये तो फिलहाल खुद अफसाना भी नहीं जानती थी पर अव्यांश उसके पास रहकर स्मोक बिल्कुल भी नहीं कर सकता था इसलिए उसने सिगरेट को बाहर फेंक दिया और अफसाना की तरफ देखते हुए बोला "अगर डॉक्टर ने मुझे कहा कि बच्चे को लेकर कोई भी कॉम्प्लिकेशन है या फिर तुम्हारी डाइट बिल्कुल भी ठीक नहीं है, बेबी वीक है तो तुम अपना हिसाब लगा लेना!”























Write a comment ...